1 फरवरी को सामने आएगी नई Kia Syros की कीमत, 25,000 रुपये के साथ शुरू हुई बुकिंग

New kia Syros Bookings Open: नई कार में दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये टोकन देकर सिरोस बुक कर सकते हैं। यानी आज अगर आप किआ सिरोस की बुकिंग करते हैं तो संभवत: फरवरी के पहले सप्ताह तक इसकी डिलीवरी मिल जाएगी। किआ इंडिया ने जानकारी दी है कि 1 फरवरी 2025 को नई सिरोस की कीमत की घोषणा होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सिरोस की बुकिंग हुई शुरू
  • 25,000 रुपये टोकन में करें बुक
  • 1 फरवरी को सामने आएगी कीमत

New kia Syros Bookings Open: Kia ने नई सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी की भारत में बुकिंग मध्य रात्रि यानी रात 12 बजे से शुरू कर दी है। नई कार में दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये टोकन देकर सिरोस बुक कर सकते हैं। यानी आज अगर आप किआ सिरोस की बुकिंग करते हैं तो संभवत: फरवरी के पहले सप्ताह तक इसकी डिलीवरी मिल जाएगी। किआ इंडिया ने जानकारी दी है कि 1 फरवरी 2025 को नई सिरोस की कीमत की घोषणा होगी। हमारा मानना है कि 9 से 10 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। कीमत सामने आने से ये भी साफ हो जाएगा कि मुकाबले को ये कितना टेंशन देने वाली है। लुक और फीचर्स में तो ये किसी से कम नजर नहीं आ रही है। कुल मिलाकर कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जोरदार मुकाबला लेकर आई है।

All New Kia Syros Bookings Open

हमारा मानना है कि 9 से 10 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है

Kia Syros Booking Open: किआ सिरोस नई बी-एसयूवी

2025 किआ सिरोस नई बी-एसयूवी है जिसका ग्लोबल डेब्यू भारतीय मार्केट से ही किया गया है। अगले साल की शुरुआती में कंपनी इस नई कार को भारत में लॉन्च करने वाली है। दिलचस्प है कि किआ इंडिया के लाइन में नई सिरोस ने सेल्टोस और सॉनेट के बीच की जगह घेरी है। यानी सॉनेट अब भी कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बनी रहेगी। लुक और स्टाइल बिल्कुल ताजा है और फीचर्स भी आपके पैसा वसूल मिल रहे हैं।

End of Feed