धाकड़ लुक और सिंगल चार्ज में 540 KM रेंज वाली New Kia EV9 जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 18, 2023, 11:53 PM IST

Kia India 2024 में बिल्कुल नई EV9 Electric SUV लॉन्च करने वाली है जो लुक और फीचर्स के अलावा फीचर्स में भी जोरदार होगी। इसे Auto Expo 2023 में शोकेस और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ला रही बिल्कुल नई EV9
  • दिखने में गजब इलेक्ट्रिक SUV
  • सिंगल चार्ज में चलेगी 541 KM

New Kia EV9 India Debut: किआ ने कुछ समय पहले ही बिल्कुल नई ईवी9 इलेक्ट्रि्रक एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में पेश की है। अब कंपनी ने ये पुष्टि कर दी है कि 2024 में ये ई-एसयूवी भारतीय मार्केट में डेब्यू करने वाली है। इसके अलावा कंपनी ने नई जनरेशन कार्निवल भी अगले साल भारत में लॉन्च की जाएगी। किआ इंडिया की ये दूसरी एसयूवी होगी जो ईवी6 के बाद देश में लॉन्च की जाने वाली है। ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी इसी साल हुए ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस की गई थी जो लुक और स्टाइल के मामले में जानदार है।

All New Kia EV9 India Debut

नई ेक्ट्रि यूव इस सा हुए टो एक्सपो 2023 ें शोेस की गई

कितनी होगी ईवी9 की रेंज

किआ ने जानकारी दी है कि नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल चार्ज में 541 किमी तक चलाया जा सकेगा। इसमें 150 किलोवाट इलेक्ट्रिक ममोटर लगी होगी जो 9.4 सेकंड में इसे 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाती है। इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 239 किमी तक चलाया जा सकेगा, यानी ये अल्ट्रा फास्ट स्पीड चार्जर से लैस होगी। फीचर्स पर नजर डालें तो नई ईवी9 को लेवल 3 एडीएएस मिलेगा जो खूब सारे सेंसर्स और दो लाइडार, रडार और कैमरा की मदद से 360 डिग्री व्यू कवर करेगा।

End of Feed