ऑटो न्यूज़

एक बार फिर स्पॉट हुई किआ कारेन्स फेसलिफ्ट, इन फीचर्स के साथ मचा सकती है धूम

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तृत करने पर प्रमुख रूप से ध्यान दे रही है। इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ किआ कारेन्स फेसलिफ्ट भी पोर्टफोलियो को विस्तृत करने के कंपनी के प्लान का हिस्सा है। हाल ही में कार को टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं किआ कारेन्स फेसलिफ्ट में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

एक बार फिर स्पॉट हुई किआ कारेन्स फेसलिफ्ट, इन फीचर्स के साथ मचा सकती है धूम

Photo : Times Now Digital

Kia Carens Facelift: दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ भारत में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने पर प्रमुख रूप से काम कर रही है। इस प्लान के तहत कंपनी विभिन्न सेग्मेंट्स में अपनी कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही किआ कारेन्स फेसलिफ्ट भी कंपनी के इस प्लान का हिस्सा है। हाल ही में किआ कारेन्स फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी किआ कारेन्स फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के फौरान स्पॉट किया जा चुका है। आइये जानते हैं कि इस बार किआ कारेन्स में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

इंफोटेनमेंट सिस्टम 10.25 इंच की टचस्क्रीन
कब होगी लॉन्च2025
कैमरा 360 डिग्री
कम्फर्टवेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार टेक

किआ कारेन्स फेसलिफ्ट का डिजाईन

डिजाईन की बात करें तो कार में नई तरह कि हेडलाइट देखने को मिल सकती है जिसमें ऊपर की तरफ एक अलग LED यूनिट मौजूद है जो देखने में कार की आईब्रो जैसी लगती है। सामने से यह कार काफी हद तक ग्लोबल मार्केट में मौजूद किआ की EV5 जैसी लगती है। कार में पीछे की तरफ नई टेललाइट और नया बम्पर भी देखने को मिलता है। कार की टेललाइट देखने पर बहुत हद तक स्क्वेयर जैसी नजर आती है। इसे देखकर लगता है कि कार में सोनेट या फिर सेल्टोस जैसी टेललाइट देखने को मिल सकती है।

किआ कारेन्स फेसलिफ्ट कैबिन

किआ कारेन्स फेसलिफ्ट के कैबिन में 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कार में बोस का साउंड सिस्टम, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। साथ-साथ कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360 डिग्री कैमरा भी देखने को मिल सकता है। किआ कारेन्स फेसलिफ्ट को अगले साल भारत में लॉन्च कर सकती है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article