Kia Carens CNG: भारत में लॉन्च हुई किआ की पहली सीएनजी कार, मिलेगी 1 लाख किलोमीटर तक की थर्ड पार्टी वारंटी

Kia Carens CNG: किआ कैरेंस अब उन कारों की सूची में शामिल हो गई है, जिनमें डीलर-लेवल CNG फिटमेंट की सुविधा दी जाती है। इस सूची में Honda City, Amaze, Elevate, Renault Kwid, Triber, Kiger, Citroen C3, C3 Aircross और Nissan Magnite जैसी कारें शामिल हैं।

किआ (Kia) ने भारत में अपनी पहली CNG कार Kia Carens CNG लॉन्च कर दी है। यह मॉडल केवल Premium (O) वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 11.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें CNG किट को डीलर स्तर पर 77,900 रुपये के अतिरिक्त खर्च पर लगाया जा सकता है। पेट्रोल मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये है।

Kia Carens CNG

Kia Carens CNG/Photo-Kia

1,00,000 किमी की थर्ड-पार्टी वारंटी

इस कार में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल मोड में 115hp की पावर देता है, हालांकि, CNG मोड में इसकी पावर थोड़ी कम रहने की उम्मीद है। किआ ने इसके लिए Lovato की किट का इस्तेमाल किआ है, जो 3 साल या 1,00,000 किमी की थर्ड-पार्टी वारंटी के साथ आती है। चूंकि यह फैक्ट्री-फिटेड यूनिट नहीं है, इसलिए कंपनी ने इसकी माइलेज और पावर आउटपुट के आंकड़े साझा नहीं किए हैं।

End of Feed