नई Car घर लाने का शानदार मौका! Kia Seltos और Sonet समेत इन मॉडल पर 2.70 लाख तक की तगड़ी छूट

Kia Car Discounts May 2026: एक नई कार खरीदना चाह रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Kia India अपनी कारों को कम दाम पर खरीदने का मौका दे रही है।

Kia Car Discounts May 2026: एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी का एक सही समय हो सकता है। दरअसल, Kia India की ओर से इस महीने लगभग पूरे लाइनअप पर ही डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इस महीने Sonet, Seltos, Syros, Carens, Carens Clavis, Clavis EV और Carnival जैसी गाड़ियों पर आकर्षक बेनिफिट्स दे रही है। इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक अलग-अलग शहर, डीलरशिप स्टॉक और वेरिएंट के हिसाब से ऑफर्स में बदलाव हो सकता है।

Kia Car Discounts May 2026

Kia Car Discounts May 2026 (Photo: Kia)

किन कारों पर मिल रही छूट

Kia Carnival

Kia Car Discounts May 2026 (Photo: Kia)

इस महीने सबसे अधिक फायदा Kia Carnival पर मिल रहा है। Kia की premium MPV Carnival पर कुल 2.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें करीब 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा scrappage और corporate schemes का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा। एक बड़ी फैमिली कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह ऑफर काफी आकर्षक माना जा रहा है।

End of Feed