ऑटो न्यूज़

दिल जीत रही Triumph की विंटेज लुक वाली नई बाइक, दुनियाभर में केवल 800 बायर्स ही खरीद पाएंगे

Triumph Motorcycles ने अपने प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition पेश किया है।

Image

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition (Photo: Triumph Motorcycles)

Triumph Motorcycles ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई और खास रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिल Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition लॉन्च की है। यह नई बाइक क्लासिक कैफे रेसर डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ लाई गई है। कंपनी ने इसे लिमिटेड प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर पेश किया है।

कीमत और डिजाइन

इस बाइक को भारत में 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नई Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition को एग्रेसिव स्टाइलिंग और स्पोर्टी राइडिंग पॉश्चर के साथ पेश किया गया है। बाइक में रेट्रो-इंस्पायर्ड फेयरिंग, क्लिप-ऑन हैंडलबार और सिंगल-सीट सेटअप दिया गया है, जो इसे ट्रेडिशनल कैफे रेसर लुक देता है। Triumph ने इस बाइक को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया है, जो क्लासिक डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस का भी मजा लेना चाहते हैं।

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition (Photo: Triumph Motorcycles)

नई बाइक का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी स्पोर्टी अपीयरेंस मानी जा रही है। इसमें aerodynamic front cowl, bar-end mirrors और unique graphics दिए गए हैं। बाइक का फ्यूल टैंक और body panels classic British cafe racer motorcycles की याद दिलाते हैं। इसके अलावा dual-tone paint scheme इसे और प्रीमियम लुक देती है।

इंजन और फीचर्स

इंजन की बात करें तो बाइक में 1200cc parallel-twin engine दिया गया है। यह liquid-cooled motor strong performance और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए जानी जाती है। बाइक का इंजन दमदार टॉर्क आउटपुट, जिससे हाइवे राइडिंग और क्विक एक्सिलेरेशन दोनों में बेहतर अनुभव मिलता है।

नई Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition में मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में ride-by-wire throttle, multiple riding modes, traction control और dual-channel ABS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, बाइक में fully digital instrument cluster retro styling के साथ मॉडर्न इंफोर्मेशन डिस्प्ले भी मिलता है।

सस्पेंशन सेटअप में प्रीमियम कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में upside-down front forks और rear mono-shock setup मिलता है, जो बेहतर हैंडलिंग और स्टेबिलिटी देने में मदद करता है। वहीं ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए dual front disc brakes और high-performance calipers दिए गए हैं।

कौन-से ग्राहकों को पसंद आएगी बाइक

भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में retro cafe racer style की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर यंग राइडर्स और ऐसी बाइक को काफी पसंद कर रहे हैं, जिनमें क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी हो। । Triump की यह नई पेशकश इसी ट्रेंड को ध्यान में रखकर लाई गई है।

हालांकि limited edition होने की वजह से बाइक की उपलब्धता सीमित रह सकती है। बाइक की दुनियाभर में केवल 800 यूनिट्स ही बिकेंगी। कंपनी चुनिंदा डीलरशिप के जरिए इसकी बुकिंग शुरू कर सकती है। प्राइस पॉजिशन को देखते हुए यह बाइक सीधे प्रीमियम मिडलवेट सेगमेंट को टारगेट करेगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article