ऑटो न्यूज़

जावा येज्डी मोटरसाइकिल खरीदना हुआ बहुत आसान, जानें दिवाली ऑफर्स के बारे में

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 30, 2023, 08:58 PM IST

Jawa Yezdi Motorcycle ने ग्राहकों की दिवाली को और भी हैप्पी बनाने के लिए खास Offers दिए हैं। यहां आप ना सिर्फ बहुत किफायती EMI पर मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं, बल्कि कई अन्य Diwali Offers भी दिए गए हैं।

Image

ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और त्योहारी सीजन तक इनका फायदा मिलेगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जावा येज्डी पर दिवाली ऑफर्स
  • आसान ईएमआई पर होगा लाभ
  • त्योहारी सीजन में मिले ऑफर्स

Jawa Yezdi Diwali Offers: जावा येज्डी मोटरसाइकिल ने ग्राहकों को कई एक्सक्लूसिव ऑफर्स दिए हैं। इस त्योहारों के सीजन में अगर आप रॉयल एनफील्ड से अलग कुछ खरीदना चाह रहे हैं तो जावा बाइक्स आपको सिर्फ 1,888 रुपये शुरुआती ईएमआई पर मिल रही हैं। इसके अलावा चार साल या 50,000 किमी तक एक्सटेंडेड वारंटी भी ग्राहकों को मिलेगी। कंपनी भारतीय मार्केट में फिलहाल जावा, जावा फोर्टी टू, 42 बॉबर और पेराक मॉडल्स बेच रही है, वहीं येज्डी लाइनअप में आपको रोड्स्टर, स्क्रैंबलर और एडवेंचर मॉडल्स मिलेंगे। बता दें कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और त्योहारी सीजन तक इनका फायदा मिलेगा।

ब्लैक मिरर एडिशन भी खास

जावा मोटरसाइकिल ने 42 बॉबर का नया टॉप मॉडल लॉन्च कर दिया है जिसका नाम ब्लैक मिरर है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये है। जावा 42 बॉबर ब्लैक मिरर की बुकिंग कंपनी की डीलरशिप पर जारी है। नई मोटरसाइकिल के स्पेशल एडिशन में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं और फीचर्स के अलावा इंजन भी स्टैंडर्ड वेरिएंट वाला मिला है। हालांकि बाइक के इंजन को कुछ रिफाइन किया है। नई बॉबर 42 ब्लैक मिरर के साथ क्रोम फ्यूल टैंक मिला है जिससे इसका लुक सामान्य बाइक के मुकाबले काफी आकर्षक हो गया है।

अब मिलेंगे सिर्फ अलॉय व्हील्स

जावा ने नई बॉबर 42 ब्लैक मिरर के साथ सिर्फ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो दो रंगों में आए हैं और इन्हें ट्यूबलेट टायर्स से लैस किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन के गियर और इंजन कवर को भी नई डिजाइन दी गई है। बाइक का साइड पैनल अब भी ब्लैक एक्सेंट में आया है। गौरतलब है कि महिंद्रा के मालिकाना हक वाली जावा मोटरसाइकिल का मुकाबला रॉयल एनफील्ड से होता आ रहा है, ऐसे में कंपनी समय-समय पर बाइक्स को अपडेट करती रहती है।

इंजन में हुआ कितना बदलाव

जावा मोटरसाइकिल में कुछ तकनीकी बदलाव भी किया गया है। इसकी थ्रॉटल बॉडी का साइज 33 मिमी से बढ़कर 38 मिमी कर दिया गया है, इसके अलावा आइडलिंग आरपीएम भी 1,500 से घटाकर 1,350 आरपीएम हो गया है। बेहतर साइड क्वालिटी के लिए इसके पिछले मोनोशॉक सस्पेंशन में भी सुधार हुआ है। इंजन वही 334 सीसी का लिक्विड-कूल्ड है जो 29.49 बीएचपी ताकत और 32.7 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article