ऑटो न्यूज़

जितने में आ जाएगी मारुति सुजुकी सेलेरियो, उतना मिल रहा इन बाइक्स पर डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 27, 2023, 12:39 PM IST

Harley-Davidson ने भारतीय मार्केट में त्योहारी सीजन के लिए 5.30 लाख रुपये तक डिस्काउंट्स अपनी ज्यादातर बाइक्स दिया है। यानी अभी बाइक खरीदने पर आपको इसकी कीमत में लगभग 25 प्रतिशत कमी दिखेगी।

Image

कंपनी ने 2022 और 2023 दोनों मॉडल्स पर ये डिस्काउंट दिया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हार्ली-डेविडसन ने दिया बंपर डिस्काउंट
  • 5.30 लाख रुपये तक मिल रहा ऑफर
  • त्योहारी सीजन में होगा ग्राहकों को लाभ

Harley-Davidson Bumper Discount: त्योहारों के सीजन में वाहन निर्माताओं की बंपर बिक्री भारतीय मार्केट में होती है और इस समय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां बंपर डिसकाउंट और ऑफर्स देती हैं। इसी कतार में शानदार बाइक्स बनाने वाली हार्ली-डेविडसन भी शामिल हो गई है जिसने 5.30 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। हार्ली-डेविडसन की प्रीमियम मोटरसाइकिल इतने बड़ी छूट के बाद लगभग 25 फीसदी सस्ती मिल रही हैं। बता दें कि कंपनी ने 2022 और 2023 दोनों मॉडल्स पर ये डिस्काउंट दिया है। यहां हम आपको हर मॉडल पर मिली छूट के बारे में बता रहे हैं।

किस बाइक पर कितनी छूट

हार्ली-डेविडसन ने त्योहारी सीजन में नाइट्स्टर, स्पोर्ट्स्टर एस, नाइट्स्टर स्पेशल और पैन अमेरिका 1250 स्पेशल पर ये डिस्कांट दिया है। यानी अगर अभी आप हार्ली की नई बाइक खरीदते हैं तो 3.25 लाख से लेकर 5.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 2022 स्पोर्ट्स्टर एस पर 4.45 लाख रुपये, 2023 स्पोर्ट्स्टर एस पर 3.25 लाख, 2022 नाइट्स्टर पपपर 4.30 लाख, 2023 नाइट्स्टर पर 5.25 लाख, 2022 पैन अमेरिका 1250 स्पेशल पर 4.90 लाख, 2023 पैन अमेरिका 1250 स्पेशल पर 3.25 लाख और 2023 नाइट्स्टर स्पेशल पर 5.30 लाख रुपये का डिस्काउंट मिला है।

कितनी है बाइक्स की कीमत

2023 मॉडल नाइट्स्टर स्पेशल पर कंपनी ने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया है जिसके बाद बाइक की एक्सशोरूम कीमत घटकर 12.99 लाख रुपये हो चुकी है। इसके बाद 2022 स्पोर्ट्स्टर एस 12.06 लाख, 2023 स्पोर्ट्स्टर एस 15.54 लाख, 2022 नाइट्स्टर 10.69 लाख, 2023 नाइट्स्टर 12.24 लाख, 2022 पैन अमेरिका 1250 स्पेशल 16.09 लाख और 2023 पैन अमेरिका 1250 स्पेशल 21.24 लाख रुपये डिस्काउंट के बाद कीमत पर मिल रही है। हाल में कंपनी की सबसे सस्ती बाइक भारत में लॉन्च हुई है जिसका नाम हार्ली-डेविडसन एक्स440 है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article