Jawa मोटरसाइकिल ने लॉन्च की नई Blue 350, जानें इस खास बाइक के बारे में सब कुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 12, 2024, 09:15 PM IST

Jawa 350 Blu: Mahindra के मालिकाना हक वाली जावा मोटरसाइकिल ने भारत में नई Blue 350 लॉन्च कर दी है। महिंद्रा ने महिलाओं के सम्मान में विमेन इन ब्लू कार्यक्रम रखा था जिसमें जावा 350 ब्लू को पेश किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जावा 350 ब्लू मोटरसाइकिल लॉन्च
  • महिलाओं के सम्मान में पेश बाइक
  • विमेन इन ब्लू कार्यक्रम में शोकेस

Jawa 350 Blue: जावा मोटरसाइकिल ने कुछ समय पहले ही भारतीय मार्केट में नई जावा 350 लॉन्च की थी, अब कंपनी ने इसके खास नीले रंग में पेश किया है। महिंद्रा ने महिलाओं के सम्मान में विमेन इन ब्लू कार्यक्रम रखा था जिसमें जावा 350 ब्लू को पेश किया गया है। कंपनी ने जावा 350 की बिक्री शुरू कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.14 लाख रुपये रखी गई है। नई मोटरसाइकिल को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है जिसमें अपडेटेड 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन शामिल है। ये इंजन पहले से ज्यादा दमदार हो गया है।

Jawa 350 Blue

विमेन इन ब्लू कार्यक्रम में जावा 350 ब्लू को पेश किया गया है

दमदार या कम दमदार?

नई जावा 350 मोटरसाइकिल में नया 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, इसने पिछले मॉडल में लगे 294 सीसी इंजन की जगह ली है। नया इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और बेहतर गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिए गए हैं। बता दें कि ये नया इंजन पिछले इंजन के मुकाबले दमदार तो है लेकिन मामूली तौर पर। यहां आपको 1 एनएम पीक टॉर्क की मामूली बढ़त देखने को मिलेगी, वहीं इसकी ताकत 4.8 एचपी घट गई है।

End of Feed