ऑटो न्यूज़

आ गया Jawa 350 का लेगेसी एडिशन, 1.99 लाख रुपये में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

हाल ही में कंपनी ने जावा 350 का नया लेगेसी एडिशन मार्केट में पेश किया है। बाइक के इस स्पेशल एडिशन की कीमत 1.99 लाख रुपये तय की गई है। लेकिन ध्यान रहे कि स्पेशल एडिशन वाली बाइक इस कीमत पर केवल पहले 500 कस्टमर्स को ही ऑफर की जाएगी। जावा 350 के लेगेसी एडिशन में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई प्रमुख बदलाव देखने को मिलते हैं।

Image

आ गया Jawa 350 का लेगेसी एडिशन

Photo : Times Now Digital

Jawa 350 Legacy Edition: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है। फिलहाल भारतीय दोपहिया वाहन मार्केट का रुख क्रूजर और एडवेंचर बाइक्स की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। जावा 350 भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली क्रूजर बाइक्स में से एक है। अब हाल ही में कंपनी ने जावा 350 का नया लेगेसी एडिशन मार्केट में पेश किया है। बाइक के इस स्पेशल एडिशन की कीमत 1.99 लाख रुपये तय की गई है। लेकिन ध्यान रहे कि स्पेशल एडिशन वाली बाइक इस कीमत पर केवल पहले 500 कस्टमर्स को ही ऑफर की जाएगी। आइये जानते हैं कि जावा 350 के लेगेसी एडिशन में क्या कुछ अलग और खास है।

जावा 350 लेगेसी एडिशन: खास और अलग फीचर्स

जावा 350 के लेगेसी एडिशन में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई प्रमुख बदलाव देखने को मिलते हैं। बाइक के लेगेसी एडिशन में पिलियन बैकरेस्ट दिया गया है जिसकी बदौलत लंबे सफर के दौरान पिछ्ला यात्री ज्यादा आराम से बैठ सकता है। इसके साथ ही बाइक में टूरिंग वाईजर और क्रैश गार्ड भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, जावा 350 के लेगेसी एडिशन को खरीदने वाले व्यक्ति को लैदर कीचेन और जावा 350 का मिनीएचर मॉडल भी दिया जाएगा।

जावा 350 लेगेसी एडिशन: इंजन और ताकत

जावा 350 के लेगेसी एडिशन में मौजूद प्रमुख बदलाव डिजाइन आधारित हैं। बाइक के इंजन में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है। बाइक में 334cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो मौजूदा मॉडल के साथ भी ऑफर किया जाता है। यह इंजन 22BHP और 28.1nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस दमदार इंजन को 6 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और साथ ही स्लिपर क्लच का ऑप्शन भी मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article