ऑटो न्यूज़

जावा 350 को मिला अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फीचर्स

भारत में रेट्रो-मॉडर्न और क्लासिक लुक वाली बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। जावा की बाइक्स को भी भारत में काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अब हाल ही में जावा ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल जावा 350 को नए अपग्रेड प्रदान किये हैं। कंपनी ने बाइक के नए वेरिएंट्स लॉन्च किये हैं। आइये जानते हैं इन वेरिएंट्स में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है?

Image

जावा 350 को मिला अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फीचर्स

Photo : BCCL

Jawa 350 New Variants: भारत में रेट्रो-मॉडर्न और क्लासिक लुक्स वाली बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। रॉयल एनफील्ड के साथ-साथ जावा-येज्दी की बाइक्स को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक जावा 350 को अपग्रेड प्रदान किया है और बाइक के नए वेरिएंट लॉन्च किये हैं। कंपनी ने एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स के साथ बाइक के नए वेरिएंट्स को मार्केट में पेश किया है। इसके साथ ही बाइक अब नए कलर ऑप्शंस के साथ भी देखने को मिलती हैं।

नए वेरिएंट के बाद कीमत

बाइक के नए वेरिएंट्स लॉन्च किए जाने के बाद जावा की बाइक्स की कीमत अब 1.98 लाख रुपये से शुरू होकर 2.23 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी का कहना है कि कस्टमर्स की मांग को देखते हुए बाइक को एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स और नए कलर ऑप्शंस का अपग्रेड दिया गया है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स की मांग को पूरा करना चाहती है। इसीलिए जावा 350 अब स्पोक व्हील्स के साथ ही एलॉय व्हील्स के ऑप्शंस में भी देखने को मिलती है।

नए कलर ऑप्शन

जावा 350 अब ऑब्सीडीयन ब्लैक, ग्रे और डीप फॉरेस्ट के तीन नए कलर ऑप्शंस में पेश की गई है। बाइक की क्रोम सीरीज में अब नया सफेद कलर भी देखने को मिलता है और क्रोम सीरीज में पहले से महरून, ब्लैक और मिस्टिक ओरेंज कलर मौजूद हैं। बाइक में अभी भी 334cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन देखने को मिलता है जो 22.2 हॉर्सपावर की ताकत और 28.1nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article