Indigo को हुई नई Mahindra कार के नाम से जलन! कोर्ट तक पहुंच गया है ये मामला

Indigo Sues Mahindra Over BE 6e Name: महिंद्रा ने कहा कि वह इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए इंडिगो (रिपीट इंडिगो) के साथ चर्चा कर रही है। हालांकि इंडिगो ने महिंद्रा के इस दावे को नकारते हुए कहा कि एयरलाइन पिछले 18 वर्षों से अपने डिजाइनर कोड के तौर पर 6ई का इस्तेमाल करती आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिगो ने किया महिंद्रा पर केस
  • बीई 6ई के नाम को लेकर चर्चा
  • महिंद्रा बोली ऐसा कोई इरादा नहीं

Indigo Sues Mahindra Over BE 6e Name: वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) और इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बीच '6ई' ट्रेडमार्क के इस्तेमाल को लेकर उपजा विवाद मंगलवार को गहराता हुआ नजर आया। महिंद्रा ने कहा कि वह इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए इंडिगो (रिपीट इंडिगो) के साथ चर्चा कर रही है। हालांकि इंडिगो ने महिंद्रा के इस दावे को नकारते हुए कहा कि एयरलाइन पिछले 18 वर्षों से अपने डिजाइनर कोड के तौर पर 6ई का इस्तेमाल करती आई है और इसका किसी भी रूप में उल्लंघन उसकी प्रतिष्ठा एवं सद्भावना को चोट पहुंचाता है।

Indigo Sues Mahindra Over BE 6e Name Of New EV

महिंद्रा ने हाल ही में दो इलेक्ट्रिक वाहन- बीई 6ई और एक्सईवी 9ई पेश किए हैं

हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं

महिंद्रा ने हाल ही में दो इलेक्ट्रिक वाहन- बीई 6ई और एक्सईवी 9ई पेश किए हैं। इनमें से एक मॉडल के नाम में '6ई' का इस्तेमाल होने के बाद से ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप लगने लगे हैं। दरअसल इंडिगो एयरलाइन के डिजाइनर कोड में '6ई' का इस्तेमाल होता आ रहा है और उसके पास इसका ट्रेडमार्क मौजूद है। एमएंडएम ने एक बयान में कहा कि वह ट्रेडमार्क विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए इंडिगो एयरलाइन के साथ चर्चा कर रही है। घरेलू वाहन कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमने सद्भावना के उल्लंघन से जुड़ी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड की चिंताओं को ध्यान में रखा है और हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। हम सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए उनके साथ चर्चा कर रहे हैं।"

End of Feed