त्योहारी सीजन में जमकर बिकी गाड़ियां, पिछले महीने 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी बिक्री

Vehicle Sales In November 2024: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बयान में कहा, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 15.8 प्रतिशत बढ़कर 26,15,953 इकाई रही, जबकि नवंबर 2023 में यह 22,58,970 इकाई थी। दूसरी ओर, यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री 13.72 प्रतिशत घटकर 3,21,943 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 3,73,140 इकाई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाहनों की बिक्री 11.21 प्रतिशत बढ़ी
  • नवंबर 2024 में पटरी पर आई बिक्री
  • 26 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स बिक गए

Vehicle Sales In November 2024: देश में दोपहिया वाहनों की अच्छी मांग के बीच विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की खुदरा बिक्री नवंबर में 11.21 प्रतिशत बढ़कर 32,08,719 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 28,85,317 इकाई थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बयान में कहा, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 15.8 प्रतिशत बढ़कर 26,15,953 इकाई रही, जबकि नवंबर 2023 में यह 22,58,970 इकाई थी। दूसरी ओर, यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री 13.72 प्रतिशत घटकर 3,21,943 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 3,73,140 इकाई थी। इसकी वजह पीवी खंड के समक्ष पेश हो रहीं विभिन्न चुनौतियां रहीं।

Vehicles Sales In Festive Season

वाहनों की खुदरा बिक्री नवंबर में 11.21 प्रतिशत बढ़कर 32,08,719 इकाई हो गई।

उम्मीदों से कम प्रदर्शन किया

फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बयान में कहा, ‘‘ नवंबर की शुरूआत में उम्मीद थी कि इसकी गति पहली जैसी रहेगी, खासकर शादी ब्याह की वजह से..लेकिन डीलरों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि इस खंड ने उम्मीदों से कम प्रदर्शन किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि ग्रामीण बाजारों से कुछ समर्थन मिला, मुख्य रूप से दोपहिया वाहन श्रेणी में लेकिन विवाह संबंधी बिक्री धीमी रही।’’ यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पर उन्होंने कहा, ‘‘ कमजोर बाजार भावना, सीमित उत्पाद विविधता और अपर्याप्त पेशकश के साथ-साथ त्योहारी मांग के अक्टूबर में स्थानांतरित होने से स्थिति ओर जटिल हो गई।’’

End of Feed