Mahindra Thar Bumper Discount: महिंद्रा ने भारतीय मार्केट में कुछ समय पहले नई थार रॉक्स लॉन्च की है जिसकी जोरदार डिमांड कंपनी को मिल रही है। अब महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में स्टॉक क्लीयर करने के लिए थार के 3 डोर वर्जन पर बंपर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी पर 3 लाख रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट दिया है जो ग्राहकों के लिए मोटी बचत है। इस एसयूवी पर ग्राहकों को 3.06 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो दिल ललचाने वाला है। महिंद्रा थार अर्थ एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है। अर्थ एडिशन के अलावा थार के 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट पर 1.06 लाख रुपये बचा सकते हैं, वहीं रियर व्हील ड्राइव पर 1.31 लाख रुपये बचेंगे।
हाल में आया अर्थ एडिशन
महिंद्रा ने ग्राहकों की चहेती थार एसयूवी का अर्थ एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है। थार अर्थ एडिशन के टॉप मॉडल की कीमत 17.60 लाख तक जाती है। कंपनी ने इसे थार के एलएक्स वेरिएंट पर बनाया है जो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 40,000 रुपये महंगा है। ये स्पेशल एडिशन सिर्फ 4-व्हील ड्राइव मॉडल्स में मिल रहा है, बाकी तकनीक स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही है। अर्थ एडिशन को खास मैट शेड दिया है जिसे कंपनी ने डेजर्ट फ्यूरी नाम दिया है। इसके अलावा बी पिलर और पिछले फेंडर्स पर अर्थ एडिशन बैज भी दिए गए हैं।
केबिन भी थीम बेस्ड
महिंद्रा ऑटोमोटिव ने थार अर्थ एडिशन के केबिन में भी यही कलर दिया है। इसे लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो ब्लैक बेज का डुअल टोन फिनिश दिया गया है। डेजर्ट से प्रेरित इस एसयूवी पर रेगिस्तान के ड्यून्स का आकार केबिन के हेडरेस्ट पर दिया गया है। स्पेशल एडिशन में स्टीयरिंग व्हील पर महिंद्रा लोगो, कपहोल्डर्स, गियर नॉब और गियर कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश दिया गया है। कुल मिलाकर अंदर और बाहर से थार का अर्थ एडिशन दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा आकर्षक है।
मिलेगा स्पेशल नंबर
महिंद्रा थार अर्थ एडिशन के हर मॉडल को खास नंबर केबिन में दिया गया है। ये व्हीकल आइडेंटिफिकेशन प्लेट होगी जिसकी शुरुआत नंबर 1 से शुरू होगी। ऐसा लिमिटेड एडिशन में होता है, हालांकि महिंद्रा ने अब तक ये नहीं बताया कि इस एडिशन की कितनी यूनिट बेची जाएंगी। थार 4-व्हील ड्राइव के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं, ये दोनों 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। भारतीय मार्केट में इस एसयूवी की जोरदार डिमांड है और वेटिंग भी लंबी मिलती है।
