अगस्त में 13.73 लाख के पार पहुंची दोपहिया वाहनों की बिक्री, फाडा ने जारी किए आंकड़े

फाडा ने कहा कि ग्राहकों द्वारा खरीदारी को आगे बढ़ाने जैसे कारकों के बावजूद समग्र धारणा स्थिर बनी रही और डीलरों को विश्वास है कि आने वाला त्योहारी सीजन मजबूत विकास गति प्रदान करेगा। फाडा के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा कि अगस्त पारंपरिक रूप से त्योहारों की खुशियां लेकर आता है।

India Two Wheeler Retail Sales: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 13,73,675 यूनिट रही, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की 13,44,380 यूनिट से 2.18 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। हालांकि, जीएसटी सुधारों के 22 सितंबर से लागू होने की खबरों के बीच ग्राहकों ने फिलहाल कुछ समय के लिए अपनी खरीदारी रोक दी है।

Off Roading Bike

फाडा के आंकड़ों अनुसार, यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 3,23,256 यूनिट हो गई, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 3,20,291 यूनिट थी। (Image-AI)

फाडा के आंकड़ों अनुसार, यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 3,23,256 यूनिट हो गई, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 3,20,291 यूनिट थी। वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में अगस्त में बिक्री की यह आंकड़ा 75,592 यूनिट दर्ज किया गया है, जो कि पिछले वर्ष अगस्त के 69,635 यूनिट से 8.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 1,03,105 यूनिट रही।

End of Feed