टेक एंड गैजेट्स

भारत में कितनी होगी iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत

iPhone 17 Series Expected Price in India: भारत में iPhone 17 सीरीज की बढ़ी हुई कीमतें प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। जहां Pro और Pro Max पावर यूजर्स और प्रोफेशनल्स को टारगेट करते हैं, वहीं iPhone 17 Air पतले डिजाइन के साथ Plus मॉडल की जगह लेगा। यहां हम संभावित कीमत बता रहे हैं।

Image

Apple iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro max

iPhone 17 Series Expected Price in India: टेक दिग्गज एप्पल 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में चार मॉडल पेश किए जाएंगे, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। यानी की कंपनी प्लस वेरियंट को ड्रॉप कर सकती है। यहां हम आईफोन 17 सीरीज की भारत में संभावित कीमत के बारे में बता रहे हैं।

भारत में कितनी होगी iPhone 17 की कीमत

हालांकि कंपनी ने अब तक किसी भी मॉडल की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके कई लीक्स निकल कर आए हैं। लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹89,990 से शुरू होगी और Pro Max ₹1.64 लाख तक पहुंचेगा। यह साफ है कि iPhone 16 सीरीज के मुकाबले इस बार कीमतों में लगभग ₹15,000-₹20,000 की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होगा, जबकि प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से और सेल 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

भारत में iPhone 17 सीरीज की अनुमानित कीमत

मॉडलसंभावित शुरुआती कीमत
iPhone 17₹89,990
iPhone 17 Air₹99,990
iPhone 17 Pro₹1,24,990
iPhone 17 Pro Max₹1,64,990

iPhone 17 सीरीज कब होगी लॉन्च

Apple का “Awe Dropping” इवेंट 9 सितंबर 2025 को होने वाला है। यह ग्लोबल लॉन्च भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत में iPhone 17 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और सेल 19 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

Pro Max होगा सबसे महंगा iPhone

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Pro Max को लेकर है। इसका 256GB बेस मॉडल भारत में ₹1,64,990 में आ सकता है, जो iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,44,990 से लगभग ₹20,000 ज्यादा है। अमेरिका में इसकी कीमत लगभग $1,249 और दुबई में AED 5,299 बताई जा रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article