गाड़ियां पानी से चलेंगी तो हमारे पास वो स्पेशल पानी भी होगा, अल्टरनेटिव फ्यूल पर HPCL के अमित गर्ग ने कही ये बात

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: HPCL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) अमित गर्ग ने कहा कि हम हर तरह के नए फ्यूल पर काम कर रहे हैं। हम हाइड्रोजन फ्यूल, कम्प्रेस बायोगैस पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल को यदि गाड़ियां पानी से चलेंगी तो वह स्पेशल पानी भी हमारे पास होगा।

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: HPCL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) अमित गर्ग ने कहा कि अगर भविष्य को गाड़ियां पानी से चलीं तो एचपीसीएल के पास वो स्पेशल पानी होगा। टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एवं अवार्ड्स 2025 इवेंट में उन्होंने कहा कि HPCL के पास मोबाइल ऐप भी है, जिसमें आप घर से 5000 रुपये तक एड कर सकते हैं और ड्राइवर को बस उसका क्यूआर कोड देना है ताकि वह फ्यूल भरवा सके। गर्ग ने यह बात टाइम्स नेटवर्क की मैनेजिंग एडिटर (डिजिटल कंटेंट) पूजा सेठी के साथ चर्चा में कही।

टाइम्स नेटवर्क की मैनेजिंग एडिटर (डिजिटल कंटेंट) पूजा सेठी और HPCL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) अमित गर्ग

टाइम्स नेटवर्क की मैनेजिंग एडिटर (डिजिटल कंटेंट) पूजा सेठी और HPCL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) अमित गर्ग

इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए क्या है HPCL की तैयारी?

टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एवं अवार्ड्स 2025 में पूजा सेठी ने गर्ग से इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर में फ्यूल कंपनियों की भूमिका पर भी सवाल किए। इस सवाल के जवाब में गर्ग ने कहा कि हम पूरे देश में मौजूद हैं। हमारे पास 5500 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन हैं।

End of Feed