200 मिलियन से ज्यादा वीडियो व्यूज हासिल किए
उन्होंने कहा कि यह अपने प्लेटफॉर्म पर ऑटो क्षेत्र की उन्नत तकनीक वाले डिजिटल अविष्कारों को पारदर्शिता के साथ पेश करता आया है। अपने शानदार एवं बेजोड़ कंटेंट की वजह से टाइम्स ड्राइव एक साल से भी कम समय में 50 मिलियन से ज्यादा वेबसाइट यूजर्स के आंकड़े तक पहुंच गया। यही नहीं इस दौरान इसने 200 मिलियन से ज्यादा वीडियो व्यूज हासिल किए।
बेंच मार्क स्थापित करने वाली प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
उन्होंने कहा कि आज हम यहां ऑटो क्षेत्र को आगे बढ़ाने वालों, उसे नया आकार देने वालों और मोबिलिट के क्षेत्र में नया बेंच मार्क स्थापित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। टाइम्स नेटवर्क भारत के प्रमुख डिजिटल ब्रैंड का एक प्रमुख मंच है। इस प्लेटफॉर्म के डिजिटल रूप टाइम्स नाउ डॉट इन, ईटी नाउ डॉट इन, टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिट, जूम टीवी डॉट कॉम, स्पोर्ट्स नाउ, पिकलबॉल नाउ, हेल्थ इन मी और क्रिप्टो नाउ हैं। टाइम्स नेटवर्क के सीओओ और प्रेसिडेंट ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव में टाइम्स ड्राइव डॉट इन को लॉन्च किया।
वाहनों को कड़े मानकों पर कसते हैं
टाइम्स ड्राइव ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के साथ लोगों के रिश्ते को नए तरीके से परिभाषित किया है। ऑटोमाबाइल उपभोक्ता के प्रति टाइम्स ड्राइव का जो नजरिया है, उस पर हमें गर्व है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी लोगों की हर जरूरत को यह प्लेटफॉर्म उन तक पहुंचा रहा है। टाइम्स ड्राइव यह समझता है और उसे पता है कि सही वाहन का चुनाव करना लोगों के जीवन के अहम फैसलों में से एक है। इसलिए किसी वाहन को अपने मंच पर पेश करने से पहले हम उसे कई कसौटियों एवं मानकों पर कसते हैं। टाइम्स ड्राइव पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ वाहन की रेटिंग एवं उनका विष्लेषण करता है। यही नहीं हमारा टाइम्स ड्राइव AI आपकी ऑटो जरूरतों के लिए पर्सनल असिस्टेंट के रूप में काम करता है।
ऑटो क्षेत्र के लिए बजट 2025 में भी कई पहल
इस समिट में ऑटोमोटिव डिजाइन, वाहनों के प्रदर्शन, सुरक्षा, उनके टिकाऊपन और उपभोक्ता के अनुभवों पर गंभीर चर्चा होगी। ऑटोमोबाइल में भारत की तरक्की को और आगे बढ़ाने के लिए हम चार पहिया, दो पहिया, कॉमर्शियल वाहन एवं इंडस्ट्री इनोवेशन, न्यू एज की मोबिलिटी सॉल्यूशन देने वाले को सम्मानित करेंगे। इस सम्मेलन में ऑटो क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां और एक्सपर्ट आपको इस इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन वाहनों के बारे में आपको बताएंगे। ऑटो क्षेत्र के लिए पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के सपनों के अनुरूप ही बजट 2025 में भी इस क्षेत्र के लिए कई खास पहल की गई है। इन पहलों की बदौलत आने वाले समय में भारत ऑटोमेटिव इंडस्ट्री का हब बनेगा।
