ऑटो न्यूज़

प्रोडक्शन के लिए तैयार नई Hyundai Creta EV टेस्टिंग करती दिखी, 2025 में होगा डेब्यू

Hyundai Creta EV Near Production: जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाना संभावित है। इसके कुछ ही महीनों बाद कंपनी इसे भारत में लॉन्च करेगी। नई ईवी का प्रोडक्शन रेडी मॉडल हाल में नजर आया है, वहीं कुछ समय पहले नए स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला था।

Image

जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस EV को लॉन्च किया जाना संभावित है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई ह्यून्दे क्रेटा ईवी टेस्टिंग करती दिखी
  • प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आई ईवी
  • जनवरी 2025 में शोकेस होगी क्रेटा ईवी

Hyundai Creta EV Near Production: ह्यून्दे अगले साल यानी 2025 के सबसे बड़े लॉन्च की तैयारियों में जुट गई है। कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक क्रेटा के इलेक्ट्रिक अवतार पर काम कर रही है। जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाना संभावित है। इसके कुछ ही महीनों बाद कंपनी इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। नई ईवी का प्रोडक्शन रेडी मॉडल हाल में नजर आया है, वहीं कुछ समय पहले नए स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला था। नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं।

नए फीचर्स में क्या-क्या शामिल

आगामी ह्यून्दे क्रेटा ईवी के साथ बहुत कुछ नया भी मिलने वाला है। इनमें सेंटर कंसोल पर नया ट्रीटमेंट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, दूसरी जगह पर लगी वेंटिलेटेड सीट बटन, कप होल्डर और ड्राइव मोड सिलेक्ट करने के लिए रोटरी डायल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी में किए गए बाकी बदलावों में नया तीन स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग के साथ मिला ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक शामिल हैं। क्रेटा ईवी को ज्यादातर फीचर्स सामान्य क्रेटा वाले होंगे जिनमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस शामिल हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

ह्यून्दे इंडिया नई क्रेटा ईवी के साथ कई अन्य फीचर्स वापय मिलेंगे जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम मिलेंगे। माना जा रहा है कि क्रेटा ईवी का दमदार बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज में 500 किमी तक रेंज देगा। इसे मॉडिफाइड के2 प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिससे ये साफ होता है कि स्टाइल और डिजाइन में भी क्रेटा ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी होगी। भारत में इसका मुकाबला नई टाटा कर्व ईवी, बीवायडी ऐटो 3, महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article