New Hyundai Alcazar की बुकिंग भारत में हुई शुरू, जानें इस SUV के बारे में सब कुछ

New Hyundai Alcazar Booking Open: 9 सितंबर को ह्यून्दे भारत में नई एल्कजार फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी ने 25,000 टोकन अमाउंट के साथ कार की बुकिंग लेना शुरू किया है। ये बड़े बदलावों के साथ आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एल्कजार की बुकिंग शुरू
  • 25,000 रुपये टोकन राशि रखी
  • 9 सितंबर को देश में लॉन्च होगी

New Hyundai Alcazar Booking Open: ह्यून्दे इंडिया 9 सितंबर को नई एल्कजार एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने भारत में इस नई एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कार में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 25,000 रुपये टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। 6 और 7-सीटर ऑप्शन में मिलने वाली ये एसयूवी 4 वेरिएंट्स - एग्जीक्यूटिव, प्रेस्टीज, प्लैटिनम और सिग्नेचर में उपलब्ध होगी। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बहुत जल्द वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के अपडेटेड मॉडल भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि इनमें अभी कुछ समय बाकी है।

2024 Hyundai Alcazar Facelift Bookings Open

कंपन जानकार ि अपडेटे एसयूव भार मे 9 सितंब लॉन् किय जाएग

दिखने में बहुत जोरदार एसयूवी

ह्यून्दे एल्कजार का फेसलिफ्ट मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। दिखने में ये एसयूवी पहले से बहुत जोरदार है, अब इसकी स्टाइल में कुछ और भी बदलाव किए गए हैं। इसे क्रेटा से अलग बनाने के लिए कई स्टाइल चेंज दिए जाएंगे जिससे मॉडल भी ताजा लगेगा। इसके अलावा एसयूवी का पिछला हिस्सा भी बदल गया है। यहां स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे जो क्रेटा जैसे ही होंगे, लेकिन ग्रिल और अगला बंपर इससे जुदा होगा। अलॉय व्हील्स और साइड प्रोफाइल में बदलाव का अनुमान नहीं है।

End of Feed