ऑटो न्यूज़

Thar: महिंद्रा की नई थार का मिड वेरिएंट भी है बहुत खास, मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स

महिंद्रा ने हाल ही में भारत में अपनी SUV थार का नया 5 डोर वेरिएंट, थार रॉक्स लॉन्च किया था। थार रॉक्स को 12.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको थार रॉक्स के मिड वेरिएंट MX 5 के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि नई थार के मिड वेरिएंट में आपको कौन से फीचर्स मिलते हैं।

Image

महिंद्रा की नई थार का मिड वेरिएंट भी है बहुत खास, मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Mahindra Thar 2024: हाल ही में महिंद्रा ने अपनी ऑफ रोड किंग मानी जाने वाली थार का नया 5 डोर वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वेरिएंट को थार रॉक्स का नाम दिया है और इसे 12.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। कार को कुल 6 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। अगर आप कार के मिड वेरिएंट को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां महिंद्रा थार रॉक्स के मिड स्पेक वेरिएंट, MX 5, के बारे में बताने जा रहे हैं।

मिड स्पेक वेरिएंट और डिजाइन

महिंद्रा थार रॉक्स के बेस वेरिएंट में C शेप वाली DRL नहीं मिलती है लेकिन MX 5 वेरिएंट में C शेप वाली LED DRL के साथ ही LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED फॉग लैंप भी ऑफर की गई है। साथ ही इस वेरिएंट में ड्यूल टोन कलर वाला बम्पर भी दिया गया है। इस वेरिएंट में आपको 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं और साथ ही फूटपेग पर थार रॉक्स की बैजिंग भी आपको मिल जाती है। पीछे की तरफ इस वेरिएंट में LED टेललाइट और रियर वॉशर और वाइपर भी दिया गया है।

अन्य फीचर्स

कार में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम और एंड्राइड ऑटो के साथ वायर्ड एप्पल कारप्ले फीचर भी मिलता है। इस वेरिएंट में 6 स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी कार में मौजूद हैं। इतना ही नहीं, कार में आगे की तरफ डिजिटल MID वाला एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। कार में पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस वेरिएंट में भी ADAS फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा आपको नहीं मिलता है। साथ ही सिंगल पेन सनरूफ मिलती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article