Hyundai कारों पर मिल रहा छप्पर फाड़ डिस्काउंट, इसी महीने खरीद पर गर्म होगी जेब

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 7, 2022, 06:31 PM IST

Hyundai India ने अपनी चुनिंदा कारों पर Year End Offers दिए हैं. इसी महीने नई कार खरीदने पर ग्राहक 1.50 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं. कंपनी ने Grand i10 Nios, i20, Aura सेडान और Kona Electric पर ऑफर्स दिए हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे दे रही छप्पर फाड़ डिस्काउंट
  • दिसंबर में मिली 1.50 लाख तक छूट
  • चुनिंदा कारों पर मिल रहा बड़ा फायदा

Hyundai Car Offers In December 2022: ह्यून्दे इंडिया ने त्योहारों का सीजन गुजर जाने के बाद दिसंबर 2022 में भी अपनी चुनिंदा कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किए हैं. कंपनी ने ग्रैंड आई10 निओस, आई20, ऑरा सेडान और इलेक्ट्रिक कोना पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट दी है जो मॉडल पर निर्भर करती है. साल के अंत में मिले इन ऑफर्स के अंतर्गत एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट बेनिफिट आते हैं. कंपनी ने ऑरा और ग्रैंड आई10 निओस के सीएनजी वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट दिए हैं.

Hyundai i20

कंनी ने ग्रैंड आई10 निओस, आई20, ऑर सेान और लेक्रि ोन 1.50 ला ये तक दी

ह्यून्दे कोना इलेक्ट्रिक

फिलहाल देश में ह्यून्दे की इकलौती पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार कोना एसयूवी पर सबसे बड़ा 1.50 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया गया है. ये सिर्फ कैश डिस्काउंट है, यहां कोई एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिला है. बता दें कि ये भारत में लॉन्च की गई पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे सिंगल चार्ज में 452 किमी तक चलाया जा सकता है.

End of Feed