ऑटो न्यूज़

फुल चार्ज में 620 Km तक चलेगी ह्यून्दे की ये SUV, ऑटो एक्सपो में हुआ डेब्यू

Hyundai Ioniq 9 India Debut: लुक और स्टाइल में ये बहुत जोरदार है और कंपनी ने हाइटेक फीचर्स की भरमार इस ईवी में दी है। ऑटो एक्सपो में हुए डेब्यू के बाद ह्यून्दे जल्द ही इस कार को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। नई आयोनिक 9 को ह्यून्दे की बाकी कारों जैसी डिजाइन मिली है।

Image

लुक और स्टाइल में ये बहुत जोरदार है और कंपनी ने हाइटेक फीचर्स की भरमार इस ईवी में दी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे आयोनिक 9 का इंडिया डेब्यू
  • ऑटो एक्सपो में शोकेस हुई SUV
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी नई कार

Hyundai Ioniq 9 India Debut: ह्यून्दे इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई आयोनिक 9 इलेक्ट्रिक एसयूवी शोकेस की है। लुक और स्टाइल में ये बहुत जोरदार है और कंपनी ने हाइटेक फीचर्स की भरमार इस ईवी में दी है। ऑटो एक्सपो में हुए डेब्यू के बाद ह्यून्दे जल्द ही इस कार को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। नई आयोनिक 9 को ह्यून्दे की बाकी कारों जैसी डिजाइन मिली है, कह सकते हैं कि आयोनिक 5, आयोनिक 6 और किआ ईवी9 का कॉम्बिनेशन ये कार है। हालांकि आकार में आयोनिक 9 इन सबसे बड़ी है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई ह्यून्दे आयोनिक 9 के साथ 110.3 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है। इसके अंतर्ग लॉन्ग रेंज और डुअल मोटर लॉन्ग रेंज विकल्प मिलते हैं। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 215 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क तक जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 19-इंच के व्हील्स दिए हैं और सिंगल चार्ज में इसे 620 किमी तक चलाया जा सकता है। डुअल मोटर लॉन्ग इसका दमदार वेरिएंट है जो तेजी से एसयूवी को 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर ले आता है। इसे पैरामेट्रिक पिक्सल एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं।

6 और 7-सीटर विकल्प मिले

ह्यून्दे ने नई आयोनिक 9 को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया है। इसमें बैठने की आरामदायक व्यवस्था और पैर फैलानने के लिए खूब सारा केबिन स्पेस दिया गया है। पहली रो की सीट्स मसाज फंक्शन से लैस हैं, कार खड़ी हो तो बीच की सीट्स 180 डिग्री घूम जाती हैं। फीचर्स की बात करें तो पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले, इससे सटा 12-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12-इंच का इंफोटेनमेंट मॉनिटर दिया गया है। यहां 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, 10 एयरबैग्स, एडीएएस और सीटबेल्ट प्री टेंशनर जैसे फीचर्स भी एसयूवी को मिले हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article