ऑटो न्यूज़

Tata Motors ने जमाया Auto Expo में माहौल, Avinya X कॉन्सेप्ट से हटाया पर्दा

Tata Avinya X Concept: लुक और स्टाइल में ये किसी बड़ी कूपे एसयूवी जैसी दिख रही है और 2022 में शोकेस कॉन्सेन्ट मॉडल से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। टाटा अविन्या रेंज की पहली इलेक्ट्रिक कार 2026 में कहीं लॉन्च होने की संभावना है। फिलहाल ये कार का कॉन्सेप्ट अवतार है जिसे लॉन्च होने में कुछ समय लगेगा।

Image

टाटा अविन्या रेंज की पहली इलेक्ट्रिक कार 2026 में कहीं लॉन्च होने की संभावना है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा अविन्या एक्स कॉन्सेप्ट हुआ पेश
  • ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुई कार
  • 2026 में कहीं लॉन्च होने का अनुमान

Tata Avinya X Concept: टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2025 के पहले ही दिन नई अविन्या एक्स कॉन्सेप्ट कार से पर्दा हटाया है। इसके साथ ही कंपनी ने संभवतः प्रीमियम ईवी फैमिली की शुरुआत भी कर दी है। लुक और स्टाइल में ये किसी बड़ी कूपे एसयूवी जैसी दिख रही है और 2022 में शोकेस कॉन्सेन्ट मॉडल से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। टाटा अविन्या रेंज की पहली इलेक्ट्रिक कार 2026 में कहीं लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि ये अब भी कॉन्सेप्ट अवतार में ही पेश की गई है और प्रोडक्शन के नजदीक पहुंचने में इस कार को कुछ समय लगेगा।

दिखने में बहुत जोरदार

नई टाटा अविन्या एक्स का कॉन्सेप्ट मॉडल दिखने में काफी अच्छा है, इसका पिछला हिस्सा बहुत कुछ टाटा कर्व ईवी से मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा है और किसी कूपे स्टाइल की एसयूवी जैसे इसे भी अगली और पिछली विंडस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा कार के बॉडी पैनल्स भी मजबूत नजर आ रहे हैं। इसके अगले और पिछले हिस्से में टी लोगो बनाया गया है जिसकी खूबसूरती को एलईडी लाइटिंग और निखारती है।

हाइटेक फीचर्स से लैस

टाटा मोटर्स ने अविन्या एक्स कॉन्सेप्ट के केबिन को बहुत कुछ रेंज रोवर एसयूवी जैसा बनाया है, यहां तक कि साइड से देखने पर कार के बीच का हिस्सा भी कुछ ऐसा ही दिखता है। यहां 2 स्पोक स्टीयरिंग, बड़े साइज का इंफोटनेमेंट सिस्टम, अगले हिस्से को घेरता हुआ टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डुअल टोन फिनिश वाला डैशबोर्ड मिले हैं। ये कार 4 सीटर लेआउट में पेश की गई है, हालांकि भारतीय मार्केट के लिए इसे निश्चित की 5 या 7-सीटर रखा जाएगा।

फुल चार्ज में कितनी रेंज

नई टाटा अविन्या एक्स का प्रोडक्शन मॉडल व्हीकल टू लोड और व्हीकल टू व्हीकल क्षमता, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, और मल्टी जोन ऑटो एसी जैसे फीचर्स भी कार को मिले हैं। यहां 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस मिलने की भी संभावना है। नई अविन्या की ज्यादा तकनीकी जानकारी अब तक नहीं मिली है, लेकिन इसे जगुआर लैंड रोवर वाले ईएमए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। ऐसे में इसके साथ 500 किमी तक रेंज और फास्ट चार्जिंग सिस्टम मिल सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article