Hyundai की गाड़ियों में मिलेगा Tesla-स्टाइल इंफोटेनमेंट, AI असिस्टेंट से बदलेगा ड्राइविंग एक्सपीरियंस

हुंडई मोटर ग्रुप अपनी कारों के केबिन एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलने की तैयारी कर चुका है। कंपनी ने 'Pleos Connect' नाम के नेक्स्ट-जनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम को पेश किया है।

Hyundai ने अपना नेक्स्ट-जेनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश किया है, जो काफी हद तक Tesla से इंस्पायर्ड माना जा रहा है। इस सिस्टम का नाम Pleos Connect रखा गया है। यह एक स्मार्ट स्क्रीन सिस्टम है, जिसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वाला वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। इससे सामान्य बातचीत की तरह बात कर कई काम कर सकते हैं जैसे नेविगेशन सेट करना, म्यूजिक चलाना या कार के फीचर्स कंट्रोल करना।

Hyundai

Pleos Connect (Hyundai)

भविष्य की कारों के लिए खास होगा सिस्टम

कंपनी का कहना है कि यह नया सिस्टम भविष्य की कारों के लिए अहम होगा, क्योंकि कंपनी अब ऐसी गाड़ियां बनाना चाहती है जो सॉफ्टवेयर के जरिए ज्यादा स्मार्ट और अपडेटेबल हों। यानी आने वाले समय में कारें मोबाइल फोन की तरह और ज्यादा “स्मार्ट” बनेंगी।

End of Feed