Hyundai Creta N Line Night Edition: ह्यून्दे ने जून 2022 में क्रेटा एन लाइन एसयूवी मार्केट में लॉन्च की थी जिसे ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी. अब कंपनी जल्द क्रेटा एसयूवी का एन लाइन नाइट एडिशन लॉन्च करने वाली है जो ब्राजील के ग्राहकों को जल्द मिलेगी. हालांकि कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की सिर्फ 900 यूनिट ही तैयार की हैं जिसे कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है. एसयूवी के साथ 2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा और आपकी जेब में पैसा होने के बाद भी इस स्पेशल एडिशन को खरीदना किस्मत की बात होगी.
कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की सिर्फ 900 यूनिट ही तैयार की हैं
कितनी है क्रेटा एन लाइन नाइट की कीमत
ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन नाइट एडिशन की ब्राजील में कीमत 1,81,490 रियाल है जो भारतीय करंसी में करीब 29 लाख रुपये होती है. एसयूवी के साथ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिला है जो 157 बीएचपी ताकत और 188 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. एसयूवी का फ्लैक्स फ्यूल वेरिएंट 167 बीएचपी ताकत और 202 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. कंपनी ने क्रेटा में लगे इस इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है.
जोरदार फीचर्स से लैस है नई क्रेटा
क्रेटा एन लाइन नाइट एडिशन के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम मिला है जो एसयूवी में अडेप्टिव ऑटो पायलेट, लेन असिस्टेंट, कोलिजन अलर्ट के साथ ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और साइड कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स जोड़ता है. थीम के हिसाब से नाइट एडिशन को लगभग सभी जगह ब्लैक फिनिश दिया गया है. यहां एलईडी लाइटिंग सिस्टम के साथ खास 18-इंच ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. स्पेशल एडिशन का केबिन भी बहुत खास है जिसमें ब्लैक फिनिश हर जगह मिला है, इसके अलावा बोस साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिले हैं.
