ऑटो न्यूज़

नई Kia Sonet CNG जल्द भारत में होगी लॉन्च, देगी तगड़ा मुकाबला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 9, 2023, 06:10 PM IST

Hyundai की सिस्टर कंपनी Kia भारत में जल्द New Sonet CNG लॉन्च करने वाली है, इसके मुकाबले में Maruti Suzuki भी जल्द नई Brezza CNG ला रही है. Tata Motors ने भी Auto Expo 2023 में Punch और Altroz CNG पेश की हैं.

Image

हाल में पुणे की सड़कों पर किआ सॉनेट सीएनजी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सॉनेट सीएनजी लॉन्च को तैयार
  • आगामी ब्रेजा सीएनजी से है मुकाबला
  • टाटा भी ला रही पंच का सीएनजी वेरिएंट

New Kia Sonet CNG Set To Launch In India: कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी किआ जल्द ही भारत में अपनी सबसे सस्ती कार सॉनेट का सीएनजी वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है. अनुमान है कि 2023 की दूसरी तिमाही में किआ सॉनेट सीएनजी देश में पेश की जाएगी और इसी समय नए बीएस6 फेज 2 और आरडीई ईंधन नियम लागू हो चुके होंगे. सिर्फ सॉनेट ही नहीं, किआ इंडिया ग्राहकों के बीच बहुत जल्द पॉपुलर हो चुकी कारेंस एमपीवी और सेल्टोस के सीएनजी वेरिएंट्स पर भी काम कर रही है. हाल में पुणे की सड़कों पर किआ सॉनेट सीएनजी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

कितनी दमदार होगी सॉनेट सीएनजी

किआ इंडिया ने सॉनेट के सीएनजी वेरिएंट की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसके साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. सॉनेट एक्सलाइन वेरिएंट के साथ यही टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है जो 118 बीएचपी ताकत और 12 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. कंपनी इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दे सकती है. बता दें कि स्टैंडर्ड सॉनेट के मुकाबले नई किआ सॉनेट सीएनजी की कीमत करीब 1 लाख रुपये ज्यादा होने वाली है.

मुकाबला भी होगा जोरदार

किआ इंडिया जहां नई सॉनेट सीएनजी लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है, वहीं मारुति सुजुकी भी ग्राहकों के बीच पॉपुलर ब्रेजा एसयूवी का सीएनजी मॉडल लाने वाली है. नई ब्रेजा सीएनजी को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया है और अनुमान है कि सॉनेट सीएनजी से पहले ब्रेजा सीएनजी भारत में लॉन्च कर दी जाएगी. टाटा मोटर्स ने भी इस साल ऑटो एक्सपो में पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट शोकेस किए हैं जिन्हें जल्द लॉन्च किया जाने वाला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article