ऑटो न्यूज़

Ertiga को छोड़ इस MPV के पीछे भाग रहे लोग, फुल पैसा वसूल गाड़ी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 9, 2023, 11:26 PM IST

Kia India ने फरवरी में 6,248 Carens बेची हैं जो Maruti Suzuki Ertiga की कुल बिक्री से सिर्फ 224 यूनिट कम है. फरवरी 2023 में Ertiga की कुल 6,472 यूनिट बिकी हैं, Carens साफ तौर पर यहां अर्टिगा को पछाड़ती नजर आ रही है.

Image

ये फासला अब सिर्फ 224 यूनिट्स का बचा है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कारेंस पर अटकी लोगों की नजर
  • अर्टिगा को पछाड़ने की कगार पर
  • फरवरी में बिक्री 6,248 यूनिट रही

Kia Carens So Close To Overtake Ertiga: किआ कारेंस भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में लंबे समय से बरकरार है. कंपनी ने सिर्फ जनवरी में कारेंस की 7,900 यूनिट बेची हैं, लेकिन फरवरी में इसकी बिक्री गिरकर 6,248 यूनिट रह गई. फरवरी में अपने सबसे बड़े मुकाबले मारुति सुजुकी अर्टिगा की बिक्री से कारेंस बस कुछ ही यूनिट्स से पिछड़ गई है. ये फासला अब सिर्फ 224 यूनिट्स का बचा है. बता दें कि मारुति सुजुकी ने अर्टिगा की 11,649 पिछले साल के इसी महीने में बेची थी. कुल मिलाकर अर्टिगा की बिक्री 44 फीसदी गिर गई है और कारेंस इसके दबदबे को जल्द ही ओवरटेक करती दिखाई दे रही है.

आ रहा सबसे सस्ता वेरिएंट

किआ जल्द मार्केट में कारेंस का डीजल आईएमटी वेरिएंट जल्द पेश करने वाली है, इसके अलावा सबसे सस्ता बेस वेरिएंट भी कंपनी 5-सीटर लेआउट में लाने वाली है. इस नए एंट्री लेवल वेरिएंट की जगह कारेंस लाइनअप में प्रीमियम ट्रिम से नीचे की होगी. अनुमान है कि कंपनी जब कारेंस के साथ बीएस6 फेज 2 ईंधन नियमों पर खरा उतरने वाला अपडेटेड इंजन देगी, ये बदलाव भी उसी समय किआ कारेंस को मिलेंगे. अगर आप अभी इस कार को बुक करते हैं तो मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से करीब 1 साल बाद आपको कारेंस की डिलीवरी मिलेगी.

गाड़ी को मिलेंगे अपडेटेड इंजन

मौजूदा किआ कारें डीजल में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिले हैं. नए आईएमटी को 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है जो 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाले नए ईंधन नियमों के अनुकूल होंगे. बता दें कि यही इंजन किआ सेल्टोस में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा कंपनी 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन को भी नए नियमों और ई20 मानकों वाला बना रही है.

सबसे सस्ता वेरिएंट होगा लॉन्च

अपडेटेड इंजन के साथ ही किआ इंडिया कारेंस का नया एंट्री लेवल बेस वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है. नए पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ये एमपीवी कम कीमत पर मिलेगी जिससे ज्यादातर ग्राहकों के बजट में ये फिट बैठने लगेगी. 5-सीटर लेआउट में कारेंस इस श्रेणी की इकलौती एमपीवी बनती है जो 5-लोगों की बैठक व्यवस्था के साथ बिक रही है. इसका सीधा मुकाबला एक्सएल6 और अर्टिगा से होने वाला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article