ऑटो न्यूज़

इस सेगमेंट की बिक्री में Hyundai ने तोड़े रिकॉर्ड, यहां चलता है Maruti Suzuki का राज

Hyundai Highest Ever CNG Car Sales: हाल में जानकारी दी गई है कि ह्यून्दे मोटर इंडिया की कुल बिक्री में सीएनजी कारों का योगदान 14.9 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी बताया है कि एक महीने में ये अब तक की सबसे ज्यादा सीएनजी कार बिक्री है। इस ब्रांड की एंट्री लेवल सीएनजी कारें खूब पसंद की जा रही हैं, ये शहरी के साथ ग्रामीण छेत्रों में भी पॉपुलर है।

Image

एक महीने में ये अब तक की सबसे ज्यादा सीएनजी कार बिक्री है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे सीएनजी कारों की बिक्री का रिकॉर्ड
  • अक्टूबर 2024 में हुई सबसे ज्यादा बिक्री
  • त्योहारी सीजन में कंपनी ने किया कमाल

Hyundai Highest Ever CNG Car Sales: भारत के सीएनजी कार मार्केट में सबसे मजबूत पकड़ भले ही मारुति सुजुकी की हो, लेकिन अब ह्यून्दे सीएनजी कारों की बिक्री का आंकड़ा भी बढ़ चुका है। हाल में जानकारी दी गई है कि ह्यून्दे मोटर इंडिया की कुल बिक्री में सीएनजी कारों का योगदान 14.9 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी बताया है कि एक महीने में ये अब तक की सबसे ज्यादा सीएनजी कार बिक्री है। इस ब्रांड की एंट्री लेवल सीएनजी कारें खूब पसंद की जा रही हैं, ये शहरी के साथ ग्रामीण छेत्रों में भी पॉपुलर है।

डुअल सीएनजी सिलेंडर सेटअप

ह्यून्दे इंडिया ने कुछ समय पहले ही मार्केट में ग्रैंड आई10 निओस और एक्सटर के डुअल सीएनजी सिलेंडर सेटअप वेरिएंट पेश किए हैं। इस सेटअप से कार में सामान रखने की खूब सारी जगह बन जाती है, यही वजह है कि इन दोनों कारों की डिमांड सीएनजी के लिए काफी बढ़ गई है। ह्यून्दे इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने इसे लेकर कहा कि, -हम हमेशा अपने ग्राहकों का फीडबैक लेते हैं। ग्राहकों की ज्यादा स्पेस, ज्यादा माइलेज और सेफ्टी की मांग को हाइ-सीएनजी डुओ पूरा करता है। अक्टूबर 2024 की कुल बिक्री में 14.9 प्रतिशत योगदान ह्यून्दे की सीएनजी कारों का रहा।

मारुति सुजुकी काफी आगे

ग्रैंड आई10 और एक्सटर को छोड़कर ह्यून्दे की ऑरा सीएनजी को भी खासा पसंद किया जाता है। मौजूदा वित्त वर्ष यानी एफवाय2025 की पहली छःमाही में 12.8 प्रतिशत बढ़त सीएनजी कारों के लिए ह्यून्दे ने दर्ज की है। पुणे, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। बता दें कि सीएनजी कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी की करीब 72 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये ब्रांड करीब 12 कारें इस रेंज में बेचता है और कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 28 प्रतिशत योगदान सीएनजी कारों का होता है। मारुति सुजुकी इस साल 6 लाख सीएनजी कारें बेचने का टार्गेट लेकर चल रही है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article