Hyundai Venue का नया ‘नाइट एडिशन’ 10 लाख रुपये से कम कीमत पर हुआ लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 18, 2023, 08:59 PM IST

Hyundai India ने ग्राहकों की चहेती Venue सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का Night Edition लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है जो 13.48 लाख रुपये तक जाती है और दिखने में ये कार बहुत खास है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे वेन्यू नाइट एडिशन लॉन्च
  • 9.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • दिखने में जोरदार है नाइट एडिशन

New Hyundai Venue Night Edition: भारतीय मार्केट में ह्यून्दे वेन्यू की जोरदार पकड़ बरकरार है और अब कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसका स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। ह्यून्दे इंडिया ने वेन्यू नाइट एडिशन बाजार में उतारा है जिसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। नई वेन्यू नाइट एडिशन की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 13.48 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स - S(O), SX और SX (O) में पेश किया है और ये सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध कराई गई है। कार के साथ 1.0-लीटर टर्बो इंजन मिला है जो आईएमटी और डीसीटी गियरबॉक्स से लैस है।

Hyundai Venue Night Editionn

नई वेन्यू नाइट एडिशन की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 13.48 लाख रुपये तक जाती है

कितना स्पेशल है नाइट एडिशन

नई ह्यून्दे वेन्यू के नाइट एडिशन को कई कॉस्मैटिक बदलाव मिले हैं जिनमें ब्रास फिनिश के अलावा ग्रिल, स्किड प्लेट्स, अलॉय व्हील्स, व्हील कवर्स और रूफ रेल्स को काला रंग दिया गया है। एसयूवी को ग्राहक अबिस ब्लैक (सिर्फ नाइट एडिशन में), एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, फेयरी रेड और डुअल टोन फेयरी रेड के साथ अबिस ब्लैक छत रंगों में उपलब्ध कराया गया है।

End of Feed