ऑटो न्यूज़

Renault Kwid Electric भारत में जल्द होगी लॉन्च, 10 लाख से कम होगी कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 19, 2023, 11:44 AM IST

Renault India बहुत जल्द मार्केट में नई Kwid Electric लाने वाली है जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होने का अनुमान है। कंपनी अगले 12 से 18 महीनों में नई क्विड इलेक्ट्रिक हैचबैक भारत में लॉन्च करने वाली है।

Image

रेनॉ 10 लाख से सस्ती क्विड इलेक्ट्रिक जल्द लाने वाली है जो दिखने में क्विड पेट्रोल से अलग होगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक
  • 10 लाख रुपये से कम होगी कीमत
  • जोरदार लुक और धांसू रेंज मिलेगी

Renault Kwid Electric: भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है और अगर सस्ती ईवी मिले तो सोने पर सुहागा है। टाटा मोटर्स ने फिलहाल टिआगो और नैक्सॉन ईवी के साथ इलेक्ट्रिक हैचबैक और एसयूवी सेगमेंट पर दबदबा बनाया हुआ है। अब रेनॉ भी इस मुकाबले में उतरने की तैयारी कर रही है और आने वाले 12 से 18 महीनों में नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। रेनॉ 10 लाख से सस्ती क्विड इलेक्ट्रिक जल्द लाने वाली है जो दिखने में क्विड पेट्रोल से अलग होगी। नई क्विड ईवी के बंपर्स, लाइट और ग्रिल को इलेक्ट्रिक कार के हिसाब से तैयार किया जाएगा।

कितनी खास होगी क्विड ईवी

भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द आ रही रेनॉ क्विड ईवी बहुत किफायती होगी जिसे आकर्षक कीमत, पर्याप्त जगह वाले केबिन और क्रॉसओवर लुक में पेश किया जाएगा। बतौर इलेक्ट्रिक कार, नई क्विड में ना तो इंजन होगा और ना ही फ्यूल टैंक होगा। ऐसे में लगेज रखने की काफी जगह मिलेगी और यात्रियों को केबिन स्पेस भी पर्याप्त मिलेगा। भारतीय मार्केट में नई रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक का मुकाबला टाटा टिआगो ईवी के साथ सिट्रॉएन ईसी3 और छोट साइज की एमजी कॉमेट ईवी से होने वाला है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

रेनॉ इंडिया नई क्विड इलेक्ट्रिक का 85-90 फीसदी उत्पादन भारत में ही करने वाली है, मतलब देशी पुर्जों के साथ इसकी कीमत काफी कम होगी। यूरोप में बिकने वाली क्विड ईवी के साथ 26.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया जाता है जो 44 एचपी ताकत और 125 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये ईवी शहरी इलाकों में 295 किमी तक रेंज देती है। भारत में इस कार के साथ कुछ कम दमदार बैटरी पैक के अलावा कुछ अन्य चीजें बदल सकती हैं। कुल मिलाकर ये एक पैसा वसूल इलेक्ट्रिक कार बनकार उभरेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article