ऑटो न्यूज़

2023 Honda Livo भारत में हुई लॉन्च, 78,500 रुपये शुरुआती कीमत पर फुल पैसा वसूल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 18, 2023, 08:16 PM IST

Honda Two-Wheelers ने भारत में 2023 Livo मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 78,500 रुपये है। कंपनी ने इस बाइक के साथ 3 साल की वारंटी दी है जिसे 10 साल तक बढ़ा सकते हैं।

Image

डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत 82,500 रुपये है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 होंडा लिवो भारत में लॉन्च
  • 78,500 रुपये शुरुआती कीमत
  • पूरी तरह पैसा वसूल नई बाइक

2023 Honda Livo: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2023 लिवो भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 78,500 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बाइक को दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में पेश किया है जिसमें डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत 82,500 रुपये है। नई होंडा लिवो को अब नए ईंधन मानकों यानी बीएस6 फेज-2 और ओबीडी के अनुकूल बनाया गया है और इसके साथ नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। ग्राहकों को यहां 110 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 8.67 बीएचपी ताकत और 9.30 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

बाइक में क्या-क्या बदला

2023 होंडा लिवो का इंजन अब साइलेंट स्टार्टर के साथ स्टार्टर मोटर से लैस है जो इसे बिना किसी आवाज के बंद और चालू करता है। फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से ईंधन और हवा का सही मिश्रण गाड़ी को मिलता रहता है। नई लिवो के साथ ऑटो चोक फीचर भी दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो बाइक के साथ हेलोजन बल्ब हेडलैंप, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच और कॉॅम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा सील चेन और सर्विस ड्यू इंडिकेटर भी दिया गया है।

10 साल तक वारंटी मिलेगी

नई होंडा लिवो के साथ सामान्य तौर पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है, लेकिन अगर ग्राहक चाहें तो 7 साल की वारंटी के साथ इसे 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने नई बाइक को तीन रंगों - एथेलेटिक ब्लू मेटेलिक, मैट क्रस्ट मेटेलिक और ब्लैक में उपलब्ध कराया है जो काफी आकर्षक हैं। कुल मिलाकर 2023 होंडा लिवो पूरी तरह पैसा वसूल बाइक है और अगर आप रोजाना की सवारी के हिसाब से बाइक तलाश रहे हैं तो ये बहुत जोरदार विकल्प है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article