Hyundai Verna खरीदने का है प्लान तो बढ़ा लें बजट, कंपनी ने इतनी बढ़ा दी कीमत

Hyundai Verna Price Hike: ह्यून्दे ने वर्ना लाइनअप में नए रंग और रियर स्पॉइलर दिया गया है। इसके बदले कंपनी ने सेडान की कीमत 6,000 रुपये तक बढ़ा दी है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। अब ह्यून्दे वर्ना की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 17.48 लाख रुपये तक जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे वर्ना को मिले मामूली अपडेट
  • कंपनी ने इतनी बढ़ाई कार की कीमत
  • अब 11 लाख रुपये शुरुआती दाम

Hyundai Verna Price Hike: ह्यून्दे ने वर्ना लाइनअप में नए रंग और रियर स्पॉइलर दिया गया है। इसके बदले कंपनी ने सेडान की कीमत 6,000 रुपये तक बढ़ा दी है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। अब ह्यून्दे वर्ना की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 17.48 लाख रुपये तक जाती है। टॉप मॉडल के साथ 1.5-लीटर टर्बो जीडीआई डीसीटी इंजन मिलता है। कंपनी ने इसके अलावा कार में कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने इस पॉपुलर सेडान को अमेजन ग्रे कलर दिया है। पिछले साल अक्टूबर में ग्लोबल एनकैप ने 2023 ह्यून्दे वर्ना को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी थी।

Hyundai Verna Price Hike

कंपनी ने सेडान की कीमत 6,000 रुपये तक बढ़ा दी है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है

दिखने में बहुत हॉट है कार

ह्यून्दे वर्ना को देखते ही आप समझ जाते हैं कि नई जनरेशन का मतलब असल में नई पीढ़ी की कार है। नई वर्ना के स्टैंडर्ड और टर्बो वेरिएंट में कंपनी ने मामूली बदलाव किए हैं। कार का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट काले अलॉय व्हील्स के साथ लगे लाल ब्रेक कैलिपर्स से लैस है। कार के अगले हिस्से में नई पैरामेट्रिक ग्रिल लगी है, वहीं इसके इर्द-गिर्द हेडलैंप्स लगाए गए हैं। यहां तक कि कार का पिछला हिस्सा भी दिखने में जोरदार है, यहां एलईडी टेललैंप्स मिले हैं जिन्हें बीच से जोड़ता हुआ एक कनेक्टेड लाइटबार भी मिला है।

End of Feed