ऑटो न्यूज़

Hyundai Exter की कीमत में पहली बार हुआ इजाफा, लॉन्च होते ही सुपरहिट हुई कार

Hyundai India ने 10 जुलाई को ही नई Exter Mini SUV लॉन्च की है और अब कंपनी ने इसकी कीमत में पहली बार बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इस कार की कीमत में 16,000 रुपये तक इजाफा कर दिया है।

Image

कार के बेस वेरिएंट की कीमत 5,000 रुपये बढ़ाई गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई ह्यून्दे एक्सटी की कीमत बढ़ी
  • 16,000 रुपये तक हुआ इजाफा
  • पहली बार बढ़ी एक्सटर की कीमत

Hyundai Exter Price Hike: 10 जुलाई को लॉन्च नई ह्यून्दे एक्सटर मिनी एसयूवी सुपरहिट नजर आ रही है। कंपनी नेलॉन्च के समय इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये थी जिसकी कीमत में अब पहली बार इजाफा किया गया है। कार की मार्केट में डिमांड बहुत ज्यादा है और इसपर अब लंबी वेटिंग दी जा रही है। ह्यून्दे ने नई एक्सटर की कीमत में 16,000 रुपये तक इजाफा किया है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। कार के बेस वेरिएंट की कीमत जहां 5,000 रुपये बढ़ाई गई है, वहीं टॉप मॉडल की कीमत में 16,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

सेफ्टी में भी जोरदार है एक्सटर

ह्यून्दे एक्सटर को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ा बनाया गया है जिनमें सामान्य रूप से मिले 6 एयरबैग्स, 26 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा नई कार के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी कार को मिले हैं। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।

इंजन और माइलेज में धाकड़

नई एक्सटर के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। इनमें से मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 83 पीएस ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका माइलेज 19.4 किमी/लीटर बताया गया है। इसके बाद एएमटी गियरबॉक्स में कार की ताकत समान रहती है और माइलेज 19.2 किमी/लीटर हो जाता है। अंत में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन आता है जो सीएनजी से भी चलता है। सीएनजी इंजन 69 पीएस ताकत और 95.2 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 27 किमी से ज्यादा माइलेज देता है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article