Hyundai Creta खरीदना हुआ महंगा, जानें इस बार कितनी बढ़ी SUV की कीमत

Hyundai Creta Price Hike: ह्यून्दे ने नई क्रेटा की कीमत वेरिएंट के हिसाब से 13,000 रुपये तक बढ़ा दी है। दाम में बढ़ोतरी के बाद नई ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो 20.42 लाख रुपये तक जाती है। 9 साल से भी कम समय में 12.80 लाख क्रेटा बिक चुकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा की कीमत बढ़ी
  • 13,000 रुपये तक महंगी
  • बिक्री में भी किया कारनामा

Hyundai Creta Price Hike: ह्यून्दे इंडिया ने भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर चल रही क्रेटा एसयूवी की कीमत में बदलाव किया है। कंपनी ने इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से 13,000 रुपये तक बढ़ा दी है। दाम में बढ़ोतरी के बाद नई ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो 20.42 लाख रुपये तक जाती है। 9 साल से भी कम समय में 12.80 लाख क्रेटा बिक चुकी हैं। इस बिक्री में नई क्रेटा फेसलिफ्ट तेजी से इजाफा कर रही है। कंपनी ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ा आकर्षक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Hyundai Creta Price Hike

Hyundai ने Creta की कीमत वेरिएंट के हिसाब से 13,000 रुपये तक बढ़ा दी है

नए में क्या-क्या मिला

2024 ह्यून्दे क्रेटा का चेहरा काफी बदल गया है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, एच शेप के डीआरएल और नया कनेक्टेड एलईडी टेललैंप सेटअप शामिल हैं। यहां दूसरी डिजाइन का बंपर और छप पर लगा स्पॉइलर के अलावा बदला हुआ टेलगेट भी मिला है। कंपनी ने इस एसयूवी को 7 वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस ऑप्शनल, एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है। ग्राहकों के पास चुनने के लिए 6 मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन हैं, इनमें रोबस्ट एमेरल्ड पर्ल कलर नया है। कंपनी का दावा है कि नई क्रेटा 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देगी।

End of Feed