ऑटो न्यूज़

Honda Amaze की कीमत में हुआ इजाफा, जानें अब कितनी ढीली करनी होगी जेब

4 दिसंबर 2024 को होंडा ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान, होंडा अमेज का तीसरी जनरेशन वाला नया मॉडल लॉन्च किया था। कार को 8 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस यानी प्रारंभिक कीमत पर लॉन्च किया गया था। 2 महीने बाद अब कार की प्रारंभिक कीमत पर मिलने वाला लाभ खत्म हो चुका है और अब कार के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमत में 10,000 से 30,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

Image

Honda Amaze की कीमत में हुआ इजाफा

Photo : Times Now Digital

Honda Amaze Prices Hiked: होंडा अमेज का तीसरी जनरेशन मॉडल भारत में दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। कार को भारत में 8 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस यानी प्रारंभिक कीमत पर लॉन्च किया गया था। नई जनरेशन मॉडल को लॉन्च हुए अब 2 महीने से ज्यादा हो चुके हैं और प्रारंभिक कीमत का लाभ उठाने का मौका खत्म हो चुका है। होंडा अमेज की कीमतों में विभिन्न वेरिएंट्स के आधार पर 30,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

किस वेरिएंट के कितने बढ़ गए दाम

भारत में होंडा अमेज की तीसरी जनरेशन के मॉडल को मुख्य रूप से तीन ट्रिम (V,VX और ZX) और 6 वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। प्रारंभिक कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी के बाद होंडा अमेज अब 8.10 लाख रुपये से 11.20 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। बेस मॉडल के साथ-साथ मिड-ट्रिम मॉडल की कीमतों में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये जितनी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये जितनी बढ़ोत्तरी हुई है। अलग-अलग वेरिएंट्स और उनकी कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बारे में आप नीचे दिए जा रहे टेबल के माध्यम से बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

वेरिएंपुरानी कीमतई कीमतइतनी बढ़ गई कीमत
V (मैन्युअल ट्रांसमिशन)8 लाख रुपये8.10 लाख रुपये10,000 रुपये
V (CVT)9.20 लाख रुपये9.35 लाख रुपये15,000 रुपये
VX (मैन्युअल ट्रांसमिशन)9.10 लाख रुपये9.20 लाख रुपये10,000 रुपये
VX (CVT)10 लाख रुपये10.15 लाख रुपये15,000 रुपये
ZX (मैन्युअल ट्रांसमिशन)9.70 लाख रुपये10 लाख रुपये30,000 रुपये
ZX(CVT)10.90 लाख रुपये11.20 लाख रुपये30,000 रुपये

इन फीचर्स से लैस है नई होंडा अमेज

नई होंडा अमेज में 8 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम ऑफर किया गया है। इसके साथ ही कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। सेफ्टी के मामले में भी नई होंडा अमेज पिछले मॉडल से काफी बेहतर है और कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफॉर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ ABS और अन्य स्टैण्डर्ड सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article