Hyundai Exter के पहले स्पेशल एडिशन का टीजर जारी, बहुत जल्द भारत में होगा लॉन्च

Hyundai Exter Night Edition Teased: ह्यून्दे इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर के पहले स्पेशल एडिशन का टीजर जारी कर दिया है। एक्सटर नाइट एडिशन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसे कंपनी ने पूरी तरह ब्लैक थीम पर तैयार किया है। दिखने में ये एडिशन बहुत आकर्षक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर नाइट एडिशन टीजर
  • इस SUV का पहला स्पेशल एडिशन
  • जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा

Hyundai Exter Night Edition Teased: ह्यून्दे एक्सटर को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है और अब कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का पहला स्पेशल एडिशन लॉन्च करने वाली है। ह्यून्दे एक्सटर का नया नाइट एडिशन लॉन्च करने वाली है जो पूरी तरह ब्लैक स्कीम पर तैयार की गई है। इससे पहले कंपनी ने क्रेटा और वेन्यू के नाइट एडिशन लॉन्च किए थे, अब एक्सटर तीसरा मॉडल होगी जिसे ये स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा। इस स्पेशल एडिशन की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, ऐसे में ब्लैक स्कीम वाले इस आकर्षक एडिशन को लगभग स्टैंडर्ड एक्सटर की कीमत में ही खरीदा जा सकता है।

Hyundai Exter Night Edition Teased

एक्सट तीसर मॉड होग जिस स्पेश ट्रीटमें दिय जाएग

कंपनी ने जारी किया टीजर

ह्यून्दे इंडिया ने एक्सटर नाइट एडिशन का टीजर भी जारी कर दिया है जिसमें टेलगेट, पिलर्स और रूफ स्पॉइलर पर लाल गार्निश देखने को मिला है। अनुमान है कि कार की ग्रिल, अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और लोगो पर भी ब्लैक कलर दिया जाएगा। क्रेटा और वेन्यू के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तर्ज पर ह्यून्दे एक्सटर नाइट एडिशन के केबिन को भी पूरी तरह ब्लैक ट्रीटमेंट दिया जा सकता है। इसके अलावा हेडरेस्ट पर लोगो मिलेगा। हमारा मानना है कि फीचर्स के मामले में एक्सटर नाइट एडिशन को कोई बदलाव नहीं दिया जाएगा।

End of Feed