ऑटो न्यूज़

BYD ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड Atto 3, सिंगल चार्ज में चलती है 521 KM

BYD Atto 3 Updated Variant Launched: बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने भारतीय मार्केट में एटो 3 का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये है। कंपनी ने नए फीचर्स के अलावा नए रंग और कई बदलावों के साथ नया वेरिएंट पेश किया है।

Image

आने वाले कुछ ही हफ्तों में इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अपडेटेड बीवायडी एटो 3 हुई लॉन्च
  • 24.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • सिंगल चार्ज में 521 किमी तक रेंज

BYD Atto 3 Updated Variant Launched: चीन के वाहन निर्माता ब्रांड बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने भारत में एटो 3 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये है। कंपनी ने इस कार को कई नए फीचर्स और नए रंगों में पेश किया है। बीवायडी ऐटो 3 में दिलचस्पी रखने वाले 50,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं, वहीं आने वाले कुछ ही हफ्तों में इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। लुक और स्टाइल के मामले में ये जोरदार इलेक्ट्रिक कार है, हालांकि इसकी बिक्री बहुत कम हो रही है जिसकी वजह से ये सड़कों पर ना के बराबर दिखाई पड़ती हैं।

सिंगल चार्ज में चलेगी कितना?

नए अपडेट्स के साथ बीवायडी एटो 3 को तीन वेरिएंट - डायनामिक, प्रीमियम और सुपीरियर में पेश किया गया है। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में 49.92 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिलेगा, बाकी दोनों वेरिएंट्स को 6.48 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है। इनमें से कम दमदार बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 468 किमी तक रेंज देती है। दूसरी तरफ दमदार बैटरी पैक को सिंगल चार्ज में 521 किमी तक चलाया जा सकता है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो सिर्फ 50 मिनट में इस ईवी को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

लग्जरी कारों वाले फीचर्स मिले

नए वेरिएंट के अलावा बीवायडी ने एटो 3 को नया रंग - कॉस्मो ब्लैक भी दिया है, अब ये कार 4 रंगों में उपलब्ध है। इसके साथ 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, इलेक्ट्रिक टेलगेट, लेवल 2 एडीएएस सूट, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा भी आपको खूब सारे आरामदायक फीचर्स कार के केबिन में मिलते हैं जिसकी उम्मीद आप कीमत के हिसाब से करते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article