ऑटो न्यूज़

Hyundai Exter Night Edition भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 8.38 लाख रुपये

Hyundai Exter Night Edition Launched: ह्यून्दे इंडिया ने एक्सटर एसयूवी का नाइट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 10.43 लाख रुपये तक जाती है। ह्यून्दे एक्सटर का नाइट एडिशन 5 सिंगल रंग और 2 डुअल टोन रंगों में पेश किया गया है।

Image

इसे एसएक्स के साथ एसएक्स ओ वेरिएंट्स पर बनाया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर नाइट एडिशन हुआ लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.38 लाख
  • 5 सिंगल और 2 डुअल-टोन कलर्स मिले

Hyundai Exter Night Edition Launched: ह्यून्दे इंडिया ने टीजर जारी करने के तुरंत बाद एक्सटर एसयूवी का नाइट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये है और इसे एसएक्स के साथ एसएक्स ओ वेरिएंट्स पर बनाया गया है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 10.43 लाख रुपये तक जाती है। भारत में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को खूब पसंद किया जा रहा है, पिछले साल लॉन्च हुई इस कार के लिए अब तक कंपनी ने 93,000 से ज्यादा बुकिंग पा ली हैं। ह्यून्दे एक्सटर का नाइट एडिशन 5 सिंगल रंग और 2 डुअल टोन रंगों में पेश किया गया है।

कितना बदल गया एक्सटीरियर

ह्यून्दे इंडिया ने एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाइट एडिशन के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं। यहां अगली और पिछली स्किड प्लेट्स, 15-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, ह्यून्दे लोगो और एक्सटर बैज के अलावा नाइट एंबलेम पर ब्लैक कलर दिया है। ब्लैक ट्रीटमेंट को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इस एसयूवी पर लाल एक्सेंट दिया गया है। ये कार के अगले और पिछले बंपर्स, टेलगेट और फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स पर नजर आया है।

केबिन भी इसी थीम पर बना

ह्यून्दे एक्सटर नाइट एडिशन के केबिन में भी एक्सटीरियर वाला ब्लैक-रेड फिनिश दिया गया है। केबिन में ब्लैक रंग पर लाल स्टिचिंग देखने को मिली है। यहां फुटवेल लाइटिंग, मैटल स्कफ प्लेट्स, फ्लोर मैट पर लाल स्टिचिंग और सीट अपहोल्स्ट्री पर नाइट एडिशन थीम दी गई है। एसयूवी के साथ स्टैंडर्ड मॉडल वाला 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। ये 81 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article