Hyundai Bayon भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम

Hyundai ने Bayon SUV को भारत में 9,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इस एसयूवी में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Hyundai ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Hyundai Bayon को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी को 9,99,900 रुपये शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) पर लॉन्च किया है। हालांकि, कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक 11,000 रुपये में कार को बुक कर सकते हैं।

Hyundai Bayon Launched

Hyundai Bayon भारत में लॉन्च, 10 लाख से कम शुरुआती कीमत

लुक और डिजाइन

हुंडई बेयॉन की डिजाइन को कंपनी ने काफी मॉडर्न रखा है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य LED लाइट्स बंपर पर लगी हैं। वहीं, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) बोनट की चौड़ाई के साथ चलती हैं। इसमें कनेक्टेड लाइट बार नहीं दिया गया है। फ्लैट रूफलाइन, रूफ रेल्स और व्हील आर्च पर मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग इसे एसयूवी जैसा लुक देती है। इसके अलावा, इसमें पेटल यानी फूल की पंखुड़ियों से इंस्पायर्ड डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ LED टेललैंप क्लस्टर इंडिकेटर्स के ऊपर दिए गए हैं, जबकि इंडिकेटर्स बंपर पर लगाए गए हैं। इसमें बाहर की ओर निकला रूफ स्पॉयलर भी है, जिस पर बीच में स्टॉप लैंप दिया गया है। बेयॉन की लंबाई 4.2 मीटर है, जो मौजूदा जनरेशन की हुंडई क्रेटा से थोड़ी कम है।

End of Feed