Pay Traffic Challan Online: अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है और आपके वाहन पर ई-चालान जारी हुआ है तो अब आपको लंबी लाइन में लगने या दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन ट्रैफिक चालान जमा कर सकते हैं। डिजिटल सुविधा के चलते यह प्रक्रिया अब काफी आसान और तेज हो गई है। ई-चालान क्या होता है और ऑनलाइन चालान जमा करने का सबसे आसान तरीका क्या है, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-
ऑनलाइन ट्रैफिक चालान कैसे जमा करें (Photo: AI Generated)
ई-चालान क्या होता है
ई-चालान एक डिजिटल चालान है, जो ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों के नियम तोड़ने पर जारी किया जाता है। यह कैमरे या ऑन-द-स्पॉट जांच के जरिए बनाया जाता है और वाहन नंबर के आधार पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना भेजी जाती है।
ऑनलाइन चालान जमा करने का आसान तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। भारत में ट्रैफिक चालान भरने के लिए आप Parivahan Sewa की वेबसाइट (https://echallan.parivahan.gov.in/) पर जा सकते हैं।
- वेबसाइट पर “Check Online Services” विकल्प को चुनना होगा।
- अपने वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर की जानकारी दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपके वाहन से जुड़े पेंडिंग चालान की जानकारी दिखाई देगी।
- जिस चालान का भुगतान करना है, उसे चुनें और “Pay Now” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
- भुगतान सफल होने पर आपको रसीद (Receipt) मिल जाएगी, जिसे डाउनलोड या सेव कर लें।
अच्छी बात ये है कि Parivahan Sewa की वेबसाइट पर आप अपने व्हीकल का नंबर एंटर कर यह भी जान सकते हैं कि आपने कोई ट्रैफिक रूल तो नहीं तोड़ा, जिसके लिए आपको चालान भरने की जरूरत होगी। जैसे ही आप Check Online Services ऑप्शन पर क्लिक कर व्हीकल की डिटेल्स भरते हैं, आपको चालान की जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाती है। अगर स्क्रीन पर Challan Status में Challan Not Found शो हो रहा है तो मतलब साफ है कि आपकी गाड़ी के इस्तेमाल में किसी तरह का कोई नियम नहीं टूटा है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या राज्य सरकार के पोर्टल से ही भुगतान करें।
- किसी भी फर्जी लिंक या कॉल से सावधान रहें।
- भुगतान करने के बाद रसीद संभालकर रखें।
- समय पर चालान न भरने पर जुर्माना बढ़ सकता है या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
