पुरानी कार बेचने का सही समय कैसे पहचानें? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Used Car Selling Tips: पुरानी कार बेचने का फैसला सही समय पर लिया जाए तो कार के लगातार बढ़ते रखरखाव खर्च से बचा जा सकता है। साथ ही, इसकी बेहतर रीसेल वैल्यू भी मिल सकती है।

Used Car Selling Tips: कार खरीदने के कुछ साल बाद अक्सर मन में सवाल आता है कि इसे अभी चलाते रहें या बेचकर नई कार ले लें। कई लोग सिर्फ कार की लाइफ देखकर फैसला लेते हैं, जबकि वास्तव में कार (Used Car) की कंडीशन, मेंटेनेंस खर्च, माइलेज और रीसेल वैल्यू जैसे कई फैक्टर महत्वपूर्ण होते हैं। अगर सही समय पर पुरानी कार बेच दी जाए तो लगातार बढ़ते रखरखाव खर्च से बचा जा सकता है और बेहतर रीसेल वैल्यू भी मिल सकती है। लेकिन इससे पहले समझना जरूरी है कि वे कौन-से संकेत हैं, जिन पर ध्यान देकर कार को सही समय पर बेचा जा सकता है-

Used Car

पुरानी कार बेचने का सही समय ऐसे लगाएं पता (Photo: iStock)

बार-बार आने लगे बड़ा रिपेयर बिल

अगर आपकी कार में बार-बार बड़ी खराबियां आने लगी हैं और हर कुछ महीनों में हजारों रुपये रिपेयर पर खर्च हो रहे हैं तो यह कार बेचने का संकेत हो सकता है। खासकर Engine, Gearbox, Suspension या Electrical System में बार-बार समस्या आने पर Maintenance Cost तेजी से बढ़ सकती है।

End of Feed