भारत में धाकड़ एंट्री करने वाली है नई होंडा एलिवेट, 4 सितंबर को लॉन्च होगी एसयूवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 21, 2023, 03:50 PM IST

Honda Cars India 4 सितंबर 2023 को नई Elevate SUV लॉन्च करने वाली है जिसे 21,000 रुपये टोकन के साथ बुक किया जा सकता है। भारतीय मार्केट में नई एलिवेट का मुकाबला Midsize SUV से होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 सितंबर को लॉन्च होगी एलिवेट
  • मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की कार
  • क्रेटा, सेल्टोस, गैंड विटारा से टक्कर

New Honda Elevate Launch Date: होंडा कार्स इंडिया 4 सितंबर 2023 को नई एलिवेट लॉन्च करने वाली है जो मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में जोरदार मुकाबला करेगी। कंपनी ने 21,000 रुपये टोकन के साथ इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है और हमारा मानना है कि इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये से शुरू होगी। एलिवेट का मैनुअल वेरिएंट जहां 15.31 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 17 किमी/लीटर माइलेज निकालेगा। जोरदार फीचर्स और तगड़े लुक के साथ होंडा एलिवेट जल्द भारतीय सड़कों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाली है।

Honda Elevate SUV

ारा नन कि सकी ीमत करीब 11 लाख पय से ुरू होगी

कितना दमदार है इंजन

होंडा ने एलिवेट एसयूवी के साथ 1.5-लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन दिया है जो वीटीसी के साथ आता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये काफी दमदार इंजन है जो 121 पीएस ताकत और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। डायमेंशन की बात करें तो नई होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी है और इसकी चौड़ाई 1,790 मिमी है। कार की हाइट जहां 1,650 मिमी है, वहीं कंपनी ने इसका बूट स्पेस 458 लीटर रखा है जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है।

End of Feed