Honda Amaze की पिछली जनरेशन पर छप्पर फाड़ डिस्काउंट, बंपर बचत का गोल्डन चांस

2024 Honda Amaze Discount: कंपनी ने इसकी पिछली जनरेशन पर बंपर डिस्काउंट दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सामने आया है कि डीलरशिप लेवल पर इस कार का स्टॉक खत्म किया जा रहा है। यही वजह है कि ग्राहकों को करीब 2 लाख रुपये तक बचत का मौका साल के अंत में दया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिछली जनरेशन अमेज पर बंपर छूट
  • 2 लाख रुपये तक बचा सकेंगे ग्राहक
  • हाल में लॉन्च हुई नई जनरेशन अमेज

2024 Honda Amaze Discount: होंडा ने हाल में नई जनरेशन अमेज कॉम्पैक्ट सेडान भारत में लॉन्च की है। कंपनी ने 7.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल के लिए 10.90 लाख रुपये तक जाती है। अब कंपनी ने इसकी पिछली जनरेशन पर बंपर डिस्काउंट दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सामने आया है कि डीलरशिप लेवल पर इस कार का स्टॉक खत्म किया जा रहा है। यही वजह है कि ग्राहकों को करीब 2 लाख रुपये तक बचत का मौका साल के अंत में दया जा रहा है। ग्राहकों को यहां कैश डिस्काउंट के साथ, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बोनस भी मिल रहे हैं।

Honda Amaze Huge Discount

ग्राहकों को करीब 2 लाख रुपये तक बचत का मौका साल के अंत में दया जा रहा है

तीसरी पीढ़ी में पहुंची अमेज

नई अमेज अपनी तीसरी पीढ़ी में आ चुकी है और हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से इसका मुकाबला भी शुरू हो गया है। इसे 3 वेरिएंट्स - वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया गया है। ऐसे में अगर आप नई फैमिली कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो नई जनरेशन होंडा अमेज बहुत किफायती विकल्प है। इसका लुक और स्टाइल भी बदल गया है जो पहले से ज्यादा आकर्षक है।

End of Feed