ऑटो न्यूज़

Honda Amaze पर मिल रहा बंपर त्योहारी डिस्काउंट, जेब गर्म कर देगी मोटी बचत

Honda Amaze Festive Discount: होंडा ने अमेज सेडान पर 1.12 लाख रुपये तक की छूट दी है जो इसके टॉप मॉडल वीएक्स स्पेशल एलीट एडिशन पर मिली है। मिड स्पेक एस ट्रिम पर 96,000 रुपये तक डिस्काउंट और बेस ई ट्रिम पर आपको 86,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। मौजूदा जनरेशन के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।

Image

बेस ई ट्रिम पर आपको 86,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा अमेज पर जोरदार फेस्टिव डिस्काउंट
  • 1.12 लाख रुपये तक बचत कर पाएंगे आप
  • बेस मॉडल पर 86,000 रुपये तक डिस्काउंट

Honda Amaze Festive Discount: होंडा कार्स इंडिया बहुत जल्द नई जनरेशन अमेज देश में लॉन्च करने वाली है जिसपर त्योहारी सीजन में कंपनी ने बंपर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस सस्ती सेडान पर 1.12 लाख रुपये तक की छूट दी है जो इसके टॉप मॉडल वीएक्स स्पेशल एलीट एडिशन पर मिली है। मिड स्पेक एस ट्रिम पर 96,000 रुपये तक डिस्काउंट और बेस ई ट्रिम पर आपको 86,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। मौजूदा जनरेशन के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। इसका सीधा मुकाबला मारुति डिजायर से होता है जिसकी नई जनरेशन जल्द लॉन्च होने वाली है।

जल्द आ रही नई जनरेशन

होंडा की सबसे सस्ती सेडान अमेज भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है जिसे भारत में जनवरी 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। तीसरी पीढ़ी की होंडा अमेज लॉन्च होते ही मौजूदा सेकेंड जनरेशन की जगह लेगी, इसकी बिक्री 2018 से भारतीय मार्केट में जारी है। सूत्रों की मानें तो नई जनरेशन अमेज को उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसपर नई होंडा सिटी और एलिवेट आधारित है। सेडान के आकार को लेकर इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि ये पहले से ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ सकती है।

कितनी बदलेगी नई अमेज

होंडा कार्स इंडिया नई जनरेशन अमेज को ताजा लुक देने के अलावा इसके केबिन में भी बड़े बदलाव करने वाली है। विदेशों में बिकने वाली होंडा की एंट्री लेवल सेडान से इसका स्टाइल और डिजाइन प्रेरित होगा, सेकेंड जनरेशन भी बहुत कुछ होंडा अकॉर्ड जैसी नजर आती है। कुल मिलाकर मौजूदा जनरेशन को कुछ कॉस्मैटिक बदलाव देकर मार्केट में उतारा जाएगा। केबिन की बात करें तो इसे रिफ्रेश करने के लिए नई अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड का ताजा लुक और नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। एलिवेट और बाकी होंडा कारों जैसे फीचर्स इसे मिल सकते हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

नई जनरेशन होंडा अमेज के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने का अनुमान है। ये इंजन 90 एचपी ताकत और 110 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल की दूसरी छःमाही में नई होंडा अमेज भारत में लॉन्च की जाएगी, यानी दिवाली 2024 के पहले ही इसकी बुकिंग शुरू की जा सकती है। लॉन्च के बाद देश में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, ह्यून्दे ऑरा और टाटा टिगोर से होने वाला है। बता दें कि मारुति सुजुकी भी जल्द भारत में डिजायर की नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article