ऑटो न्यूज़

Honda Scooter: होंडा ला रहा है नया स्कूटर, पेटेंट किया फाइल, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल से दमदार इंजन तक ये होंगे खास फीचर्स

होंडा एक जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है और भारत में कंपनी के स्कूटर्स और बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में होंडा ने एक नए स्कूटर का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल किया है। यह स्कूटर फिलहाल चीन में बिकता है और यह एक 125cc कैटेगरी का स्कूटर होगा। आइये जानते हैं इस स्कूटर के खास फीचर्स।

Image

होंडा ला रहा है नया स्कूटर, पेटेंट किया फाइल, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल से दमदार इंजन तक ये होंगे खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Honda Scooters: जानी मानी जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने हाल ही में भारत में अपने नए स्कूटर NX 125 का पेटेंट फाइल किया है। फिलहाल यह स्कूटर चीन में बिकता है और यह एक 125cc कैटेगरी का स्कूटर होगा। भारत में इस स्कूटर को ग्राजिया की तर्ज पर लॉन्च किया जा सकता है। होंडा की बाइक्स और स्कूटर्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है और होंडा एक्टिवा भारत के सबसे पॉपुलर स्कूटर्स में से एक है। आइये जानते हैं होंडा अपने नए स्कूटर में क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।

काफी स्पोर्टी होगा डिजाईन

होंडा के इस नए स्कूटर का डिजाइन काफी स्पोर्टी होगा। फिलहाल चीन में बिकने वाले मॉडल में ड्यूल LED हेडलैंप देखने को मिलती है। इस स्कूटर में LCD स्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिलता है और स्कूटर में दो स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी हैं। साथ ही स्कूटर में USB चार्जिंग पोर्ट देखने को भी मिलता है और साथ ही स्कूटर की टेललाइट और इंडिकेटर्स भी पूरी तरह LED हैं।

दमदार इंजन से होगा लैस

रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूटर में एयर कूल्ड 125cc का इंजन लगा होगा और यह स्कूटर 8.8 हॉर्सपावर और 9.7nm का टॉर्क जनरेट कर पाएगा। स्कूटर में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन देखने को मिलता है। साथ ही स्कूटर में आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक सेटअप देखने को मिलता है। इस स्कूटर का वजन 106 किलोग्राम होगा और स्कूटर में 6 लीटर का फ्यूल टैंक भी होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article