Honda Elevate: भारतीय कार मार्केट में SUVs की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा की एलिवेट SUV को भी भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हाल ही में होंडा एलिवेट ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। होंडा एलिवेट ने बिक्री के मामले में 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में होंडा एलिवेट को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था और लगभग 1.5 साल के भीतर ही एलिवेट की 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स कंपनी द्वारा बेची गई हैं।
Honda Elevate के नाम जुड़ी नई उपलब्धि
कहां बिकीं कितनी कारें
घरेलू मार्केट यानी भारत में होंडा एलिवेट की कुल 53,326 यूनिट्स बिकी हैं जबकि 47,653 यूनिट्स को विदेशी मार्केटों में एक्सपोर्ट किया गया है। इस तरह कुल बिक्री को देखते हुए कहा जा सकता है कि होंडा एलिवेट को भारत के साथ-साथ विदेशी मार्केटों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। कार को प्रमुख रूप से जापान, भूटान, दक्षिणी अमेरिका और नेपाल जैसे देशों में एक्सपोर्ट किया गया है।
सबसे आगे कौन सा वेरिएंट?
भारत में होंडा एलिवेट SV, V, VX और ZX ट्रिम्स के अंतर्गत 22 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। होंडा द्वारा साझा किये गए डेटा की मानें तो 79% कस्टमर्स ने होंडा की इस SUV के CVT वेरिएंट्स को सबसे ज्यादा पसंद किया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि कुल कस्टमर्स में से 44% लोग ऐसे हैं जिनके घर में पहले से कोई एक कार मौजूद थी जबकि 22% ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने इस कार को अपनी पहली कार के तौर पर खरीदा है।
