ऑटो न्यूज़

Honda Elevate के नाम जुड़ी नई उपलब्धि, 1 लाख पार पहुंची SUV

भारतीय कार मार्केट में SUVs की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा की एलिवेट SUV को भी भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हाल ही में होंडा एलिवेट ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। होंडा द्वारा साझा किये गए डेटा की मानें तो 79% कस्टमर्स ने होंडा की इस SUV के CVT वेरिएंट्स को सबसे ज्यादा पसंद किया है।

Image

Honda Elevate के नाम जुड़ी नई उपलब्धि

Photo : Times Now Digital

Honda Elevate: भारतीय कार मार्केट में SUVs की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा की एलिवेट SUV को भी भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हाल ही में होंडा एलिवेट ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। होंडा एलिवेट ने बिक्री के मामले में 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में होंडा एलिवेट को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था और लगभग 1.5 साल के भीतर ही एलिवेट की 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स कंपनी द्वारा बेची गई हैं।

कहां बिकीं कितनी कारें

घरेलू मार्केट यानी भारत में होंडा एलिवेट की कुल 53,326 यूनिट्स बिकी हैं जबकि 47,653 यूनिट्स को विदेशी मार्केटों में एक्सपोर्ट किया गया है। इस तरह कुल बिक्री को देखते हुए कहा जा सकता है कि होंडा एलिवेट को भारत के साथ-साथ विदेशी मार्केटों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। कार को प्रमुख रूप से जापान, भूटान, दक्षिणी अमेरिका और नेपाल जैसे देशों में एक्सपोर्ट किया गया है।

सबसे आगे कौन सा वेरिएंट?

भारत में होंडा एलिवेट SV, V, VX और ZX ट्रिम्स के अंतर्गत 22 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। होंडा द्वारा साझा किये गए डेटा की मानें तो 79% कस्टमर्स ने होंडा की इस SUV के CVT वेरिएंट्स को सबसे ज्यादा पसंद किया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि कुल कस्टमर्स में से 44% लोग ऐसे हैं जिनके घर में पहले से कोई एक कार मौजूद थी जबकि 22% ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने इस कार को अपनी पहली कार के तौर पर खरीदा है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article