Honda Elevate Apex Edition भारत में लॉन्च, त्योहारी सीजन में हंगामा मचाएगी SUV

Honda Elevate Apex Edition Launched: त्योहारी सीजन शुरू होते ही होंडा ने एलिवेट का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च किया है। होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.86 लाख रुपये है। कंपनी ने इस एडिशन को कॉस्मैटिक बदलावों के अलावा नए फीचर्स दिए हैं जिससे स्टैंडर्ड मॉडल से इसे अलग दिखाया जा सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन भारत में लॉन्च
  • 12.86 लाख शुरुआती एक्सशोरूम कीमत
  • त्योहारी सीजन के लिए होंडा की तैयारी पूरी

Honda Elevate Apex Edition Launched: होंडा कार इंडिया ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर एलिवेट एसयूवी का स्पेशल एडिशन त्योहारी सीजन के शुरू होते ही भारत में लॉन्च कर दिया है। होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.86 लाख रुपये है। कंपनी ने इस एडिशन को कॉस्मैटिक बदलावों के अलावा नए फीचर्स दिए हैं जिससे स्टैंडर्ड मॉडल से इसे अलग दिखाया जा सके। इसके साथ कई जगहों पर पियानो ब्लैक गार्निश मिला है। इसके अलावा कई नई चीजें इस एसयूवी को मिली हैं जिससे ये स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले अलग होती है।

Honda Elevate Apex Edition Launched In India

कई नई चीजें इस एसयूवी को मिली हैं जिससे ये स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले अलग होती है

कितना स्पेशल है एपेक्स एडिशन

यहां डुअल टोन आइवरी और ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। कंपनी ने स्पेशल एडिशन को 7 रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग दी है जिससे ये खास बनता है। इसे वी और वीएक्स वेरिएंट पर तैयार किया गया है और स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ये 15,000 रुपये महंगी है। होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन के वी एमटी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12.86 लाख रुपये है। वी सीवीटी के लिए 13.86 लाख, वीएक्स एमटी के लिए 14.25 लाख और वीएक्स सीवीटी के लिए ये कीमत 15.25 लाख रुपये तक जाती है।

End of Feed