भारत में पेश हुई Honda की नई 125CC Hornet बाइक: स्पीड, स्टाइल और फीचर्स से उड़ाएगी होश!

Honda CB125 Hornet में LED हेडलाइट्स, DRLs, हाई-माउंटेड इंडिकेटर्स और मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ गोल्डन यूएसडी फोर्क्स, ब्लूटूथ टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 0-60 km/h की रफ्तार मात्र 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है। बाइक में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 8.2 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Honda CB125 Hornet: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर नई CB125 Hornet बाइक को पेश कर दिया है। यह बाइक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का दमदार कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसमें गोल्डन यूएसडी फोर्क्स, ब्लूटूथ टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा बाइक की पावर की बात करें तो यह 0-60 km/h की रफ्तार मात्र 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है। अब तक इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

Honda CB125 Hornet

Honda CB125 Hornet में गोल्डन यूएसडी फोर्क्स, ब्लूटूथ टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।

डिजाइन और स्टाइलिंग

CB125 Hornet का डिजाइन पूरी तरह से युवा और शहरी राइडर्स के टेस्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी LED हेडलाइट्स, DRLs, हाई-माउंटेड इंडिकेटर्स और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे एक एग्रेसिव और स्ट्रीट-फाइटर लुक देते हैं। इसके साथ Split Seat डिजाइन और शार्प टैंक श्राउड इसे स्पोर्टी फीलिंग के साथ एक प्रीमियम टच देते हैं।

End of Feed